दिल्ली में एक शख्स को पुलिस ने बस के अंदर सरेआम गंदी हरकत करने के लिए पकड़ा है। यह मामला बीते मंगलवार को दिल्ली के पॉश इलाके साउथ दिल्ली का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स कापसहेड़ा से वसंत कुंज जाने वाली बस में सवार हुआ था। इसी बस में एक महिला आरक्षित सीट पर पहले से बैठी हुई थीं। महिला को देख पहले तो यह शख्स बिल्कुल उनके सामने जाकर बैठ गया। लेकिन फिर अचानक ही शख्स ने भरी बस में ही अपने पैंट की जिप खोल कर मास्टरबेटिंग शुरू कर दी। इस शख्स की गंदी हरकत को देख महिला सन्न रह गई। बस में सवार इस महिला ने शख्स की गंदी हरकत पर वहां शोर भी मचाया। महिला के मुताबिक बस में सवार कोई भी शख्स उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।
लेकिन इस महिला ने हार नहीं मानी और इस शख्स को बस से धक्का देना शुरू कर दिया आखिरकार वो उसे धक्का दे कर बस से नीचे उतारने में कामयाब हो गईं। इसके बाद महिला ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस सरेआम अश्लील हरकत करने वाले इस शख्स पर कार्रवाई में जुटी है। बता दें कि दिल्ली में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है।
-इसी साल फरवरी में भी एक ऐसा ही मामला आया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा को देख अधेड़ उम्र का एक शख्स बस में मास्टरबेटिंग करने लगा। 20 साल की इस छात्रा ने उस वक्त इस शख्स का वीडियो बना लिया था। बाद में इस शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
-अप्रैल के महीने में उबर कैब में बैठी एक महिला ने भी शिकायत की थी एक कैब के ड्राइवर ने उनके सामने ही मास्टरबेटिंग की।
-इसी अप्रैल के महीने में एक ताइक्वांडे ट्रेनर ने एक महिला के घर के बाहर दरवाजे पर दस्तक दी और जब उस महिला ने घर का दरवाजा खोला तो वो उसके सामने ही मास्टरबेटिंग करने लगा। इस शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

