राह चलते हुए महिलाओं या पुरुषों को टारगेट करना और फिर पलक झपकते ही उनके हाथ से महंगे सामान लेकर भाग जाना यह इस महिला के लिए आम बात थी। सड़क पर फर्राटे से Pulsar दौड़ा कर अपराध को अंजाम देना इस महिला के लिए दाहिने हाथ का खेल माना जाता था। हम बात कर रहे हैं लेडी डॉन रमाप्रीत की। गिरफ्तारी से पहले रमाप्रीत नाम की यह महिला झपटमार, पुलिस के लिए भी एक रहस्यमयी बाइक सवार झपटमार थी, जो मोबाइल और महिलाओं से चेन झपटकर फरार हो जाती थी।
दिल्ली के नांगलोई इलाके की रहने वाली रमाप्रीत ने पति की हत्या में गिरफ्तार होने के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा। वर्ष 2014 से अपराध शुरू कर रमाप्रीत ने कुछ ही दिनों में पुलिस की नाक में दम कर दिया था। गिरफ्तार होने के बाद वह जमानत पर रिहा होते ही फिर झपटमारी करती रही। कहा जाता है कि उसने कम से कम 100 ऐसी वारदातें की हैं। पुलिस ने 30 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बाद उसे पकड़ा था। उसे दो साल के लिए तड़ीपार भी किया जा चुका है।
इस लेडी डॉन को जब पुलिस ने पकड़ा था तब उसके पास से सोने के 7 चेन, सोने की अंगूठियां, आईफोन और 78,000 रुपए कैश और चांदी मिले थे। इस लेडी डॉन का अपराध करने का तरीका यह था कि वो Pulsar AS 200 मोटरसाइकिल से चलती थी और पुरुषों की तरह कपड़े पहनती थी। ताकि कोई उसे पहचान ना सके। साल 2019 में मार्च के महीने में दो लुटेरों ने एक महिला को लूटने के बाद बाइक के साथ उन्हें काफी दूर तक घसीटा था। पुलिस ने बताया था कि इस वारदात में भी रमाप्रीत शामिल थी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
गिरफ्तार होने के बाद इस महिला ने पुलिस के सामने कबूल किया था कि उसका पति साल 2014 में मर्जर केस में गिरफ्तार हुआ था। इसी के बाद वो जुर्म की दुनिया में आ गई। पुलिस ने जब इस महिला अपराधी को गिरफ्तार किया था तब यह पता चला था कि रमाप्रीत कौर उर्फ रिंकल के साथ उसका दोस्त रमनीक सिंह उर्फ विनय भी इन वारदातों में शामिल रहता था।
रमाप्रीत कौर को दिल्ली में जुर्म की ‘रानी’ के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, रमनीक निलोठी एक्सटेंशन चंद्रविहार का रहने वाला बताया गया था। रमाप्रीत कौर बाहरी दिल्ली के निहाल विहार थाना एरिया की घोषित अपराधी है। यह दो साल तड़ीपार भी रही थी। बताया जाता है कि इस महिला ने नागलोई इलाके में मकान भी खरीद रखा था।
