Delhi Sultanpuri Girl Death Case: राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले में कंझावला (Kanjhawala Case) थाना क्षेत्र में हुए कार से 10-12 किलोमीटर तक घिसटकर हुई लड़की की मौत के मामले में चश्मदीद (Eye Witness) उसकी सहेली ने दो दिनों के बाद कई सनसनीखेज खुलासा किया है। स्कूटी सवार लड़की की सहेली ने आंखों देखी बताते हुए कहा कि टक्कर के बाद जब स्कूटी से गिरकर लड़की कार के नीचे फंस गई थी तो वो लगातार चिल्लाती रही बचाओ…बचाओ, लेकिन कार सवार लड़कों ने रफ्तार धीमा नहीं की। कार भगाते हुए लड़की को घसीटते (Dragged Woman) रहे।
Car में कोई म्यूजिक नहीं चल रहा था
कंझावला केस (kanjhawala Case) में जान गंवाने वाली लड़की की सहेली ने बताया कि तेज रफ्तार कार में कोई म्यूजिक नहीं चल रहा था। इससे पहले मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों (Accused) ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा था कि वे लोग शराब के नशे में थे और कार में तेज म्यूजिक चल रहा था। इस वजह से उन्हें पता नहीं चला कि कार के नीचे कोई फंसा हुआ है। उन्होंने किसी भी तरह की कोई आवाज नहीं सुनाई देने की बात कही थी। पीड़िता की सहेली ने कहा कि हादसे को देखकर वह बुरी तरह डर गई थी और सीधे अपने घर चली गई थी।
अगर मान ली होती ये बात तो नहीं होता Kanjhawala Accident
लड़की की सहेली ने बताया कि घटना वाली रात वो दोनों एक पार्टी (Party) में गए थे। वहां उन्होंने खाना-पीना किया। इस बीच लड़की की एक पुरुष दोस्त से बहस भी हुई थी। बहस के बाद बहुत गुस्से में उसने मुझसे चलने को कहा। उसके बाद हम दोनों पार्टी से निकल गए थे। रास्ते एक बार ट्रक से टकराने से भी बचने की बात भी लड़की की सहेली ने अपने बयान में बताया है। लड़की सहेली ने कहा कि जब मैंने उससे कहा कि स्कूटी मैं चलाती हूं तो उसने इसे नकार दिया। अगर उसने बात मान ली होती तो शायद वह जिंदा होती। हादसे की चश्मदीद सहेली (Eye Witness) ने कहा कि मेरी तरह उसको भी हादसे में कम ही चोट लगती।
Police को मामले के बारे नहीं बताने के पीछे ये थी वजह
हादसे के तुरंत बाद पुलिस को मामले के बारे में नहीं बताने को लेकर मौके पर मौजूद रही चश्मदीद सहेली ( Eye Witness) ने बताया कि वह काफी डर गई थी और उसे कुछ होश नहीं था। इसलिए वह पुलिस ( Delhi Police) को घटना की सूचना नहीं दे पाई। हालांकि उसने घर जाकर अपनी मां को हादसे के बारे में बताया था।
सुबह उठने के बाद पता चला कि उस लड़की की मौत (Victim’s Death) हो गई है और मामला काफी बढ़ गया है। सहेली ने बताया कि लड़की की जान जाने से वह बहुत दुखी है। उसने मौत की शिकार हुई अपनी सहेली के बारे में कहा कि उसके साथ किसी भी तरह के किसी गलत काम होने के बारे में उसे जानकारी नहीं है।