दिल्ली में एक 17 वर्षीय लड़के को उसके छह दोस्तों ने बेरहमी से चाकू से गोद कर मर डाला। यह मामला गुरुवार, 14 दिसंबर का है। शव शुक्रवार सुबह दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर के एक पार्क में मिला। मर्डर कितना दर्दनाक था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लड़के को चाकुओं से गोदने के बाद पत्थरों से भी कुचला गया।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने हत्या में शामिल तीन लड़को को हिरासत में लिया गया है और बाकियों की तलाश जारी है। जानकारी सामने आई है कि आरोपियों में से एक ने विवेक नाम के लड़के को शराब पीने के लिए बुलाया था और नशे में धुत्त होने के बाद उसे सतपुला पार्क ले गया। पांच अन्य लोग पहले से ही पार्क में उसका इंतजार कर रहे थे जहां उन्होंने उस पर चाकुओं और ईंटों से हमला कर दिया।

पुलिस ने क्या जानकारी दी?

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि मृतक लड़के के चेहरे, गर्दन, छाती और पेट पर चाकू के घाव थे। उन्होंने कहा “शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे सतपुला पार्क में शव देखे जाने के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक पुलिस खिड़की गांव के पास मौके पर पहुंची और शव को देखा, जिसके पेट, छाती, गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान थे। पीड़ित की पहचान बेगमपुर के के तौर पर हुई।

क्यों मारा?

पूछताछ करने पर एक आरोपियों में से के लड़के ने खुलासा किया कि उसने अपने पांच दोस्तों के साथ विवेक को मारने की योजना बनाई थी। योजना के मुताबिक उन्होंने विवेक को ड्रिंक के लिए पार्क में बुलाया. शराब पीने के बाद, उस पर चाकू से वार किया गया और फिर पत्थरों से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, खून के धब्बे लगे दो चाकू भी बरामद किए हैं।