Delhi Nikki Yadav Murder Case : दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। आरोपी का नाम साहिल गहलोत है। यह मामला दिल्ली के चर्चित श्रद्धा मर्डर केस की तरह दिखाई देता है। साहिल गहलोत ने प्रेमिका निक्की यादव की हत्या की और उसके शरीर को अपने ढाबे में फ्रिज के अंदर रख दिया। जब पुलिस ने ढाबे की तलाश की तो मामले का खुलासा हुआ।

मृतका निक्की यादव के पिता सुनील यादव ने फांसी की सजा की मांग की है। उन्होने कहा कि हमें कल ही उसकी मौत के बारे में पता चला है। वह करीब डेढ़ माह पहले घर आई थी।

अब इस मामले से जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक साहिल गहलोत ने उस ही दिन दूसरी महिला से शादी कर ली थी जिस दिन उसने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या की थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी के परिवार ने उसकी शादी 9-10 फरवरी को तय की थी, जिसकी जानकारी उसने अपनी प्रेमिका को नहीं दी और इस ही बात को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपी साहिल गहलोत ने निक्की यादव की हत्या कर दी।

Delhi Crime : गर्लफ्रेंड की हत्या की और दूसरी महिला से रचा ली शादी

दिल्ली पुलिस ने फार्मा छात्र साहिल गहलोत (24) को गिरफ्तार कर लिया है। साहिल का परिवार नजफ़गढ़ के मितराव गांव में एक ढाबा चलाता है।   पुलिस के अनुसार निक्की यादव (24) और आरोपी ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी और द्वारका में रह रहे थे। निक्की यादव के लापता होने पर उन्हें जानने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया था।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमें एक व्यक्ति से सूचना मिली जिसने कहा कि उसने कुछ समय से महिला को नहीं देखा है। उसे शक था कि उसके साथ कुछ हुआ है क्योंकि आरोपी साहिल गहलोत ने घर छोड़ दिया था और किसी और से शादी कर ली थी। निक्की यादव का परिवार हरियाणा के झज्जर में रहता है और उन्हें भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। गहलोत के परिवार के मितराव गांव स्थित घर पर टीमें भेजी गईं, लेकिन घर पर कोई नहीं था। आखिरकार उसे कैर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

आफताब की तरह गर्लफ्रेंड के कई टुकड़े करना चाहता था साहिल? VIDEO

Delhi Crime : साहिल ने निक्की से छिपाई थी रिश्ते की बात

पुलिस के मुताबिक साहिल गहलोत ने कभी अपने परिवार को रिश्ते के बारे में नहीं बताया। पिछले साल उन्होंने उससे उसकी शादी की योजनाओं के बारे में पूछना शुरू किया। उन्होंने उनकी मांगों को मान लिया और परिवार ने दिसंबर 2022 में उसके लिए एक दुल्हन ढूंढ ली थी । शादी तय हो गई थी लेकिन गहलोत ने यादव से नाता नहीं तोड़ा। इस बात को लेकर झगड़े के बाद उसने उसे मारने का फैसला किया और उसके शरीर को फेंक दिया। इसके बाद वह घर वापस चला गया और दूसरी महिला से शादी कर ली।