दिल्ली में एक महिला ने अपने प्रेमी को इतनी दर्दनाक मौत दी है, जिसके बारे में सोचकर रूह कांप जाएगी। मामला दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके का है। महिला पर आरोप है कि उसने प्रेमी के शरीर को पेचकस से गोदा और फिर हथौड़े से मारकर टार्चर कर उसकी हत्या कर दी। प्रेमी उसके साथ लिवइन में रह रहा था। महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके चार बच्चे भी हैं।

असल में महिला ने अपने लिव-इन-पार्टनर के साथ अब नहीं रहना चाहती थी, हालांकि शख्स उसे छोड़ना नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई होती थी। एक दिन महिला ने हथौड़े और पेचकस से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह कई घंटों तक शव के पास ही बैठी रही और फिर लगभग 8 घंटे बाद थाने पहुंची और पूरी कहानी के बारे में पुसिल को जानकारी दे दी। पुलिस ने जब महिला के मुंह से घटना के बारे में सुनी तो दंग रह गई।

पुलिस के अनुसार, मुकुंदपुर में आरोपी महिला और शख्स एक साथ रहते थे। महिला के चार बच्चे हैं वह शख्स के साथ काफी समय से लिवइन रिश्ते में थी। वहीं शख्स प्लंबर का काम करता था, महिला ने उसी के हथौड़े और पेचकस से उसकी जान ले ली। 2018 से ये दोनों साथ रहते थे, उसी दौरान महिला ने पति की मौत हो गई। उसने बच्चों को दादा-दादी के पास ही छोड़ दिया था।

लिव पार्नटर से महिला को होना था अलग

पुलिस के अनुसार, शुरुआत में तो दोनों अच्छे से रहते मगर बाद में दोनों में झगड़ा होने लगा। महिला लिवइन पार्टनर से अलग रहना चाहती थी, हालांकि वह उसे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहता था। इसी बात पर दोनों झगड़ते थे। महिला ने वारदात वाले दिन अपने प्रेमी से घर छोड़ने के लिए कहा, हालांकि वह घऱ छोड़कर नहीं गया… इसी बीच महिला ने उसी के हथौड़े से मारा और पेचकस से उसके शरीर को जगह-जगह गोद डाला। इसके बाद उसने तड़पाकर पार्टनर की जान ले ली।

शख्स बेहोश हो गया फिर भी महिला उस पर वार करती रही। घटना के समय बच्चे भी घर पर ही मौजूद थे। इसके बाद महिला लगभग 8 घंटे लाश के पास बैठी रही औऱ फिर खुद ही थाने जाकर पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, फिलहाल आोरपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।