Vinod Kashyap Baba Arrested: स्वयंभू बाबा विनोद कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 33 साल के इस बाबा पर महिलाओं का रेप करने का आरोप है। बाबा के ऊपर यह भी आरोप है कि अगर कोई महिला उसका विरोध करती तो वह उसे ब्लैकमेल करता और फिर उनसे पैसे ऐंठने लगता। इस बाबा का आश्रम दिल्ली के द्वारका गांव में है। बाबा यहीं पर महिलाओं पर जुर्म करता। उन्हें खामोश रहने की धमकी देता और उनका शोषण करता। बाबा के गिरफ्तारी की पुष्टि खुद द्वारका के डीसीपी हर्ष एम वर्धन ने की है। दरअसल, इस ढोंगी बाबा के खिलाफ गाजियाबाद के लोनी की 4 महिलाओं ने द्वारका थाने शिकायत दर्ज कराई थी। हम इस आर्टिकल में इस बाबा की क्राइम कुंडली के बारे में आपको बता रहे हैं।
‘मुझ पर भगवान की कृपा है, मैं तुम्हारे सारे दुख दूर कर दूंगा…’
रिपोर्ट के अनुसार, यह बाबा महिलाओं से कहता था कि ‘मुझ पर भगवान की कृपा है, मैं तुम्हारे सारे दुख दूर कर दूंगा…’। बाबा आश्रम में आने वाली हर महिला से यही बात कहता था और फिर उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। वह बांझपन, पारिवारिक और वैवाहिक विवादों को सुलझाने का दावा करता। जानकारी के अनुसार, इस बाबा का यूट्यूब चैनल है और इसके 34.8 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। इस यूट्यूब पर लगभग 900 वीडियो पोस्ट किए गए हैं।
क्या-क्या लगे आरोप
महिलाओं ने बाबा पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। फिलहाल बाबा को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में इस बात खुलासा हुआ है कि बाबा माता मसानी चौकी दरबार के नाम से अपना आश्रम चलाता है।
पीड़ित महिला ने क्या-कहा
पड़ित महिला ककरौला मोड़ की रहने वाली है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने पति के साथ बाबा मसानी के पास गई थी। उसके घर में परेशानी चल रही थी। बाबा ने कहा कि उसका दुख दूर हो जाएगा। महिला को बाबा पर यकीन होने लगा। इसके बाद बाबा ने महिला ने दक्षिणा के रूप में 5 लाख मांगे। महिला की शिकायत के अनुसार, उसने बाबा को इतने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह दोबारा बाबा के पास गई। बाबा ने इस बार नशीला पदार्थ खिलाकर उसका रेप किया और फिर ब्लैकमेल कर उससे पैसे मांगने लगा। महिला ने कहा कि उसे अपने गहने बेचकर बाबा को पैसे देने पड़े। लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए वह गांव के धार्मिक जुलूसों में शामिल होता था। वह गांव के कार्यक्र में भाषण भी देता था।
कहता था अवैध संबंधों के बारे में परिजन को बता दूंगा
बाबा यह कहकर महिलाओं को धमकी देता था कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उनके परिजन को अवैध संबंधों के बारे में बता देगा। हालांकि बाबा पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। कथित तौर पर वह महिलाओं के वीडियो बना लेता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था।
सालों पहले अस्पताल में करता था 25 हजार की नौकरी
डीसीपी हर्षवर्धन के अनुसार यह बाबा कई साल पहले एक अस्पताल में 25 हजार की नौकरी पर काम करता था। उसने अस्पताल में 4-5 सालों तक काम किया। इसके बाद उसने नौकरी छोड़कर आश्रम खोलकर सेवा करने लगा। वह दावा करने लगा कि वह लोगों की परेशानियां दूर कर सकता है।
अपने घर में ही दरबार लगाने लगा बाबा
वह लोगों की गंभीर बीमारियां जड़ से दूर कर सकता है। वह लोगों से कहने लगा कि उसे भगवान का आशीर्वाद मिला है। इसके बाद वह द्वारका के अपने दो मंजिला मकान में ‘दरबार’ लगाने लगा। वह खुद को आध्यात्मिक बाबा कहने लगा। उसके दरबार में लोग आने शुरू हो गए। इस बाबा ने 2015 में शादी की थी। इसके तीन बच्चे भी हैं। इस तरह अस्पताल में काम करते-करते विनोद कश्यप लोगों के लिए समस्याओं का समाधान करने वाला बाबा बन गया। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। देखना है कि आगे क्या जानकारी सामने आती है।