साउथ दिल्ली के नेब सराय इलाके में 5-6 लड़कों ने रविवार (3 नवंबर) शाम एक महिला आर्किटेक्ट के साथ सरेराह छेड़छाड़ और मारपीट करने की घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ लड़के सड़क के बीचों बीच चल रहे थे। कार सवार महिला ने हार्न मारकर उन्हें सड़क से हटाना चाहा लेकिन लड़कों ने इस बात को लेकर गुस्सा हो गए और महिला से छेड़खानी करनी शुरू कर दी।
100 और 112 से नहीं मिली मदद: महिला द्वारा लड़को का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के मुंह पर मुक्का मार दिया। लोगों से मदद नहीं मिलने और 100 और 112 नंबर पर पुलिस से बात नहीं हो पाने के बाद वह किसी तरह वहां से महिला बचकर निकल गई। बाद में इस मामले में पीड़ित महिला ने नेब सराय थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दी है।
Hindi News Today, 05 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
लड़कों ने महिला के मुंह पर मुक्का मारा: पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह रविवार शाम अपने ऑफिस से अपने घर सैनिक फॉर्म लौट रही थीं। करीब 7 बजे एन ब्लॉक रोड पर उनकी कार के आगे 5-6 लड़के आ गए। इस पर उन्होंने हॉर्न बजाया, लेकिन लड़के नहीं हटे। उन्होंने कार का शिशा नीचे करके लड़कों से हटने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि लड़कों ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद कुछ लड़को ने विडों में हाथ डालकर उनके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो लड़को ने उनके मुंह पर मुक्का मार दिया।
https://youtu.be/HOdEiJcKTbc
पुलिस से पहले भी महिला कर चुकी है शिकायत: महिला की मदद के लिए आसपास मौजूद कोई भी शख्स आगे नहीं आया। इसके बाद उन्होंने 100 और 112 पर कॉल की, लेकिन कई कोशिशें के बाद भी उनकी बात नहीं हो पाई। इसके बाद वह किसी तरह से वहां से बचकर निकल गई। घर पहुंचने के बाद वह सिक्योरिटी गार्ड को लेकर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने कुछ दिन पहले भी पुलिस को इलाके में कुछ अराजक तत्वों के घूमने की शिकायत दी थी। मुमकिन है कि उससे गुस्साए किसी ग्रुप ने महिला पर हमला किया हो।
