मणिपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर अपने दो सहकर्मियों की हत्या कर दी और आठ अन्य को घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद भी गोली से उड़ा दिया। इस तरह तीन सिपाहियों की मौत हो गई, आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सिपाही का नाम संजय कुमार

गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ के शिविर में रात करीब 8.20 बजे यह घटना हुई थी। उन्होंने आगे बताया कि गोली चलाने वाले का नाम हवलदार संजय कुमार है, उसने अपनी बंदूक से गोली चलाई जिससे एक कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कुमार ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।

बच्चों के साथ मायके चली गई पत्नी, आहत होकर पति ने लगा ली फांसी, दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था?

सीआरपीएफ के आठ जवान घायल

पीटीआ के अनुसार, आरोपी सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से था। इस घटना में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए हैं और उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस ने तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर उसने क्यों किया?

सोशल मीडिया पर पुलिस ने घटना को लेकर क्या लिखा?

मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने लिखा, “एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आज रात लगभग 8 बजे इम्फाल पश्चिम जिले के लामसांग में एक सीआरपीएफ शिविर के अंदर एक संदिग्ध मामला हुआ है।” पोस्ट में आगे कहा गया, “जिसमें एक सीआरपीएफ जवान ने गोली चला दी, जिसमें उसके ही दो सीआरपीएफ सहयोगियों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए।”

सपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ मारी गोली, मचा हड़कंप

INPUT- Bhasha