इस कपल पर आरोप है कि उन्होंने ना सिर्फ एक महिला के साथ रेप किया बल्कि उनकी हत्या की और फिर उनकी ब्रेस्ट औऱ नाक भी काट लिया। इस मामले में कपल पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला बेघर थी और उसे खाने तथा रहने के लिए घर देने का लालच देकर इस कपल ने उसे अपने घर लाया था। ‘Metro’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बेघर महिला को घर लाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या की गई। मृतक महिला की उम्र 36 साल बताई जा रही है। 5 अगस्त को इस कपल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर 2019 में इस कपल ने महिला को लालच देकर अपने घर लाया था। मृतक महिला का नाम उजागर नहीं किया गया है और पुलिस अभी उसके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश में है। बताया जा रहा है कि यह कपल महिला की Baseball Bat से पिटाई किया करता था।
अदालत में जो दस्तावेज पेश किये गये उसमें बताया गया है कि इस महिला को कुत्ते को बांधने वाली चेन से बांध कर रखा जाता था। एक बिस्तर से उनके हाथ-पैर बांध कर उनके साथ कई बार रेप किया गया। पीड़ित महिला को कोई चिकित्सीय सुविधा नहीं दी गई थी उन्हें तड़प-तड़प कर मरने के लिए इस कपल ने छोड़ दिया था।
यह मामला TENNESSEE का है। पुलिस ने 22 साल की Rebecca Dishman और 52 साल के Sean Finnegan को महिला के साथ दुष्कर्म, उनकी पिटाई और फिर उनके साथ बेरहमी करने के आरोप में पकड़ा है।
जांचकर्ताओं ने अदालत को बताया है कि महिला की मौत के बाद भी इस कपल ने उनकी डेड बॉडी के साथ हैवानियत की। Sean Finnegan पर आरोप है कि उसने एक तेज धार वाले हथियार से महिला के ब्रेस्ट और नाक के एक हिस्से को काट लिया। इतना ही नहीं उसने महिला की शरीर की कई हड्डियां तोड़ दी ताकि डेड बॉडी को फ्रिज में रखा जा सके। पुलिस ने बताया है कि इस कपल ने भयानक जुर्म को कबूल कर लिया है।
जांचकर्ताओं के मुताबिक इस मामले की जांच के दौरान जब इस कपल को लगने लगा कि अब वो पकड़े जाएंगे तब उन्होंने फ्रिज से डेड बॉडी को हटाया और साफ-सफाई कर सबूत मिटाने की कोशिश भी की। लिविंग रूम औऱ बेडरूम में पड़े शरीर के टुकड़ों को हटाने के लिए इस कपल ने ब्लीच (एक प्रकार का कैमिकल) का इस्तेमाल भी किया।
इनलोगों ने डेड बॉडी को भी पानी से साफ किया था ताकि सभी निशान मिटाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि इन दोनों ने किस दिन महिला की हत्या की थी लेकिन आशंका है कि यह हत्या 23 दिसंबर 2019 के बाद की गई थी। घर में तलाशी के दौरान पुलिस को महिला की क्षत-विक्षत लाश मिली थी।
यहां Sheriff Office की तरफ से बताया गया है कि इस कपल पर अपहरण, दुष्कर्म, डेड बॉडी से हैवानियत और सबूतों से छेड़छाड़ समेत कई आरोप लगे हैं। दोनों अभी जेल में बंद हैं और मामले की जांच जारी है।

