मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोहलपुर थाने के अंतर्गत अमखेरा में एक ही परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि चाचा ने भतीजे पर गोली चला दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। मृतक कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ था। पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। युवक की मौत होने के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, इसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद: दरअसल मालगुजार परिसर में रहने वाले कुशवाहा परिवार में लंबे समय से संपति को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन परिवार द्वारा समझाकर इसे शांत कर दिया जाता था। शुक्रवार (1 नवंबर) की सुबह बुजुर्ग राजाराम कुशवाहा और उसके सगे भतीजे भरत कुशवाहा के बीच बहस होने लगी। बहस के दौरान इतनी बात बढ़ गई की राजाराम ने भरत को गोली मार दी।
आंख के ऊपर लगी गोलीः बेहद नजदीक से गोली चलाए जाने के कारण गोली भरत की आंख के ऊपर जाकर लगी और भरत वहीं बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने भरत को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने भरत को मृत घोषित कर दिया।
Hindi News Today, 02 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की अहम खबरों के लिए क्लिक करें
क्षेत्र में तनाव का माहौल: इस घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची गोहलपुर थाना पुलिस ने आरोपी राजाराम को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद पुलिस कुशवाहा परिवार के अन्य लोगों थाने लाई और उनसे पूछताछ हुई है। भरत की मौत की खबर फैलने के बाद उसके घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ समय बाद यह भीड़ उग्र भी होने लगी। इसे देखते हुए एसपी अमित सिंह क्षेत्र में पुलिस बल तैनात मामले को कंट्रोल किया है।