गुजरात में लिपिक परीक्षा के पश्न पत्र लीक मामले में एक स्कूल के प्रिंसिपल तथा प्रशासक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Gujarat Subordinate Services Selection Board) ने 17 नवंबर को परीक्षा आयोजित कराई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने प्रश्न पत्र लीक होने की बात कहते हुए 16 दिसंबर को परीक्षा को रद्द कर दिया था। मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह खुलासा बुधवार (26 दिसंबर) को की है। वहीं इस मामले में चयन बोर्ड से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
बंडल की सील तोड़ कर पेपर निकाला गया- पुलिसः मामले में पुलिस महानिरीक्षक मयंक सिंह चावड़ा ने बताया कि एम एस स्कूल के प्रिंसिपल विजय सिंह वाघेला के बारे में संदेह है। पुलिस ने कहा कि उन्हें यह भी शक है कि उन्होने बंडल की सील तोड़ कर एक प्रश्न पत्र वहां से निकाल लिया। मामले की जांच चल रही है।
Hindi News Today, 26 December 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूरः पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी प्रविंदन गढ़वी और एक अन्य अरोपी ने इस प्रश्न पत्र की तस्वीर खींची ओर वापस उसे फिर से बंडल में रख दिया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि गढ़वी को अबतक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बता दें कि यह स्कूल परीक्षा का केंद्र था जहां पर यह घटना घटी है।
पुलिस ने की आरोपियों की पहचानः मामले में वाघेला के अलावा जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान मोहम्मद फारूक अब्दुल कुरैशी, फकरूद्दीन, दीपक जोशी, लखिवंदर सिंह एवं रामभाई गढ़वी के रूप में की गई है। इन सभी पर भारतीय दंड विधान की धारा 406, 420 और सूचना प्रौद्योगिकी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
