बिहार की राजधानी पटना से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां धनरूआ थाना क्षेत्र में कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। आरोपी लड़की को मंदिर से उठा ले गए थे। वे उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया फिर मंदिर के पास लाकर फेंक दिया और फिर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

असल में पीड़िता अपनी मां के साथ रिश्ते के भाई की शादी में शामिल होने आई थी। शादी समारोह की शुरुआथ हो चुकी थी। घर से थोड़ी सी दूर मंदिर में परछावन का कार्यक्रम हो रहा था। पीड़िता भी परछावन करने गई थी। सभी लोग परछावन में व्यस्त थे इसी दौरान पीड़िता को दो मनचले उठा ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे मंदिर लाकर छोड़ दिया औऱ फरार हो गए।

भाई का परछावन करने गई थी छात्रा

रिपोर्ट्स के अनुसार, 13 साल की पीड़िता कक्षा 9वीं की छात्रा है। वह अपनी मां के साथ धनरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने भाई की शादी में शामिल होने आई थी। भाई की बारात निकल रही थी। वह भी भाई का परछावन करने मां के साथ मंदिर गई। मंदर में परछावन शुरू हो गया। सभी रिश्तेदार परछावन में बिजी हो गए। इसी बीच दोनों आरोपी रोहित और सौरभ वहां पहुंच गए और पीड़िता को अगवा कर लिया। इसके बाद वे पीड़िता को पटना-गया मार्ग स्थित पुल के नीचे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां भी परछावन करने गई थी। उसे लगा कि बेटी घर चली गई है मगर जब वह घर पहुंची तो पीड़िता कहीं नहीं मिली। मां ने सारा घर छान मारा। बेटी को घर में ना पाकर वह परेशान हो गई। इसके बाद बेटी की खोजबीन शुरू की गई। परिवार वाले देर रात लड़की को खोजते हुए मंदिर पहुंचे तो वह बेहोश हालात में सड़क किनारे पड़ी मिली थी। इसके बाद पीड़िता की मां ने दोनों आऱोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है है।