छत्तीसगढ़ में 9वीं क्लास की छात्रा से 13 दिनों तक हैवानियत किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 8 लोगों ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लड़की को बदमाशों ने 20 नवंबर को कि़डनैप कर लिया था। इस मामले में पीड़ित लड़की के परिजनों ने उस वक्त गुमशुदगी का केस भी दर्ज कराया था। थाने में पीड़ित परिवार ने बताया था कि लड़की 20 नवंबर को अपने घर से बिना बताए अपने सहेली से मिलने गई थी उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने लड़की को ढूंढने के लिए टीम भी बनाई थी। हाल ही में पुलिस ने अपने मुखबिर से जानकारी हासिल कर लड़की को बरामद कर लिया है। पुलिस के सामने लड़की ने जो कहानी बयां की उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

पुलिस के सामने लड़की ने जो कहानी बताई है उसके मुताबिक 20 नवंबर को घर से निकलने के बाद लड़की की मुलाकात एक युवक से हुई। यह युवक उसे लेकर अपने साथ ले गया और कुछ दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया गया। लड़की के मुताबिक युवक ने इसके बाद उसे अपने कुछ दोस्तों को सौंप दिया। लड़की ने बताया है कि इसके बाद 8 अलग-अलग लोगों ने उनसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर बलात्कार किया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया गया।

इधर इस मामले में पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यहां जानकारी दी है कि पकड़े गए आरोपियों में 2 आरोपी बालिग हैं और अन्य 6 नाबालिग। पुलिस ने दोनों बालिगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नाबालिग आरोपियों पर जुवेनाइल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।