Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में प्रेमिका ने अपनी प्रेमी की शादी आखिरी क्षणों में रद्द करा दी। प्रेमिका ने अपने प्रेमी की होने वाली दुल्हनिया को कॉल किया और सारी सच्चाई बता दी। दुल्हन ने ये बात अपने परिजनों को बताई। ऐसे में वो थाने पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वर पक्ष को भी थाने में बुलाया। वहां हुई बातचीत के बाद लड़की वालों ने शादी रद्द करने में ही बेटी की भलाई समझी।
दोनों घरों में जोरों पर थीं शादी की तैयारियां
जानकारी अनुसार घटना सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले एक पिता ने अपनी बेटी की शादी भाटपार रानी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से तय की थी। रविवार (23 फरवरी) को बरात आनी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों पक्षों के घरों में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। हंसी-खुशी का माहौल था।
यह भी पढ़ें – हनिमून ट्रिप पर मारपीट, डॉक्टर पति को गोवा में ही छोड़कर रोते-बिलखते मायके लौटी युवती, दर्ज कराई शिकायत
इस बीच जब शनिवार शाम दुल्हन के घर में सभी मटकोड़ के रस्म की तैयारी कर रहे थे, तभी दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन को फोन किया। उसने दुल्हन को उसके होने वाले दूल्हे के साथ अपने अफेयर के बारे में बताया। दूल्हे की सच्चाई सुनकर दुल्हन सन्न रह गई। उसने ये बात अपने परिजनों को बताई।
यह भी पढ़ें – दूल्हे को लड़की वाले चढ़ाने लगे लाखों की गड्डी, लड़के ने एक रुपये और नारियल लेकर की शादी, इमोशनल हो गए दुल्हनिया के पिता
ऐसे में दुल्हन पक्ष के लोग आनन फानन में सलेमपुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने वहां कोतवाल टीजे सिंह से सारी समस्या बताई। ऐसे में उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए वर पक्ष को भी थाने बुलवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन लड़की वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए।
दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश की गई
थाने में देर शाम तक चली पंचायत में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी नहीं करने का फैसला किया। इस संबंध में कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बन पाई। आखिरकार शादी रद्द करनी पड़ी।