कई बार कुछ अपराधी लड़कियों को कमजोर समझने की भूल कर देते हैं। समय आने पर उनकी यह भूल उनपर इतनी भारी पड़ती है कि वो सोच भी नहीं सकते। देश में बहादुर बेटियों की कहानियां कई हैं। हम आपको ऐसी हीए क बहादुर बेटी के बारे में आज बताने जा रहे हैं जो अकेले ही कई गुंडों से बीच सड़क भिड़ गई थी।
15 साल की एक लड़की सड़क पर पैदल ही चली जा रही थी। तब ही अचानक बाइक सवार दो लड़के वहां पहुंचे। बाइक चला रहे लड़के ने पहले अपनी बाइक रोकी और फिर पीछे बैठा शख्स बड़ी खामोशी के साथ बाइक से उतरा और लड़की के हाथ से उसका मोबाइल फोन कर छिन कर भागने लगा।
उसे लगा कि वो मोबाइल छिन कर फरार हो जाएगा और लड़की इसका विरोध नहीं करेगी। लेकिन यह सोच उसकी भूल थी। मोबाइल छिनने के बाद यह लड़का अपनी साथी की बाइक पर बैठ गया। लेकिन इस लड़की ने लड़के को दबोच लिया और बाइक से नीचे गिरा दिया।
[ie_dailtioymon id=x80yxgl]
इसके बाद दोनों लड़कों से यह लड़की अकेले ही बीच सड़क भिड़ गई। काफी देर तक लड़की और लड़के के बीच गुत्मगुत्थी चलती रही। इस बीच एक लड़के ने धारदार हथियार से लड़की पर कई वार किये। लेकिन कई जख्म लगने के बावजूद भी यह बहादुर बेटी टस से मस नहीं हुई। लड़की की हिम्मत के आगे लड़कों का हौसला पस्त हो गया। एक लड़का किसी तरह वहां से भाग गया लेकिन लड़की ने उसके साथी को तब तक दबोचे रखा जब तक कि कुछ राहगीर उसके पास मदद के लिए नहीं पहुंचे।
यह घटना पिछले साल सितंबर महीने की है। जालंधर में इस बहादुर बेटी के कारनामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लड़की का नाम कुसुम कुमारी बताया जा रहा है। यह लड़की ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी। कुसुम ने उस वक्त बताया था कि ”मैं घर की ओर बढ़ रही थी। तभी पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए। उनमें पीछे बैठे शख्स ने मेरे हाथ से फोन छीन लिया। मैंने झट से उसका हाथ पकड़ लिया और बाइक के पीछे दौड़ पड़ी। इसके बाद मैंने उसके टीशर्ट को पकड़ लिया। खुद को फंसते देख उसने मेरे ऊपर एक धारदार चीज से हमला कर दिया। मेरी कलाई पर कई वार किए।”
[ie_dailtioymon id=x80xo85]
बहरहाल कुसुम की दिलेरी और लोगों के सहयोग से मोबाइल छिन कर भाग रहे जिस लड़के को पकड़ा गया था उसका नाम अविनाश कुमार बताया गया था। 23 साल के अविनाश को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया था।
