दिल्ली में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा लग रहा है कि यहां अपराधियों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम विहार इलाके का है। जहां दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अनवर खुर्शीद के रूप में हुई है। वह यूपी के बिजनौर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पुलिस कंट्रोल रूम के इस घटना के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस जह घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि युवक को इलाज के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया था। उसकी हालत गंभीर थी, इलाज के दौरान ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की इलाके में चर्चा है। लोग डरे हुए हैं।

पश्चिम विहार का मामला

जिस जगह पर यह घटना हुई वह पश्चिम विहार का वेस्ट इलाका है। पुलिस को घटना स्थल से तीन खाली कारतूस मिले हैं। मौके पर क्राइम ब्रांच टीम को भी बुलाया गया है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि युवक को गोली क्यों मारी गई है? क्या विवाद था जिसकी वजह से गोलीबारी हुई। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

हत्या करने के बाद फरार हुए बदमाश

हमला करने वाले कौन थे,कहां से आए थे और हत्या करने के बाद कहां फरार हुए…इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द से इस मामले का पता लगा सकें। वहीं मृतक के परिजन सदमे में हैं। उन्होंने अपने जवान बेटे को खोया है। फिलहाल अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं लगाया जा सका है। वहीं यह भी जानकारी नहीं मिली है कि आरोपी कौन थे?

दिल्ली में कुछ दिनों पहले ही इसी तरह की एक घटना घटी थी। जहां बैन किए गए हुक्का बार में कुछ लड़कों ने मिलकर दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वे युवक की हत्या करने के बाद से फरार हो गए थे। हत्या करने से पहले उन्होंने युवक से झगड़ा भी किया था। देखना है कि दिल्ली में इस तरह की घटनाएं कब जाकर रुकती हैं?