मध्य प्रदेश के शाजापुर से दिल को दुखाने वाली खबर सामने आई है। यहां लालाखेड़ी कुल्मी गांव के रहने वाले लड़के ने जहर खा कर अपनी जान दे दी। उसने सुसाइड से पहले दो वीडियो बनाए। एक वीडियो उसने जहर खाते हुए बनाया। उसने वीडियो में मौत की वजह का खुलासा किया है।

मृतक लड़के ने दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उसने वीडियो के जरिए सुसाइड करने के पीछे कारणों को बताया है। युवक ने वीडिया में कहा है कि इसे लड़की के चक्कर में बहुत बदनाम कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वायरल हुआ वीडियो

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित अपने नानी के घर रहता था। उसने सल्फास की गोलियां खा लीं। गांव के लोग उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए मगर उसे बचा न सके। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक लड़के का सुसाइड से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था

मामले में सब इस्पेक्टर बाबूलाल डाबी ने कहा कि लालखेड़ी कुल्मी गांव के लोगों ने सूचना दी थी कि 23 साल के लड़के ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस जब अस्पताल पहुंची को पता चला कि उसका नाम अंकित है। उसने सल्फास की गोलियां सुसाइड किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरअसल, अंकित ने सुसाइड से पहले मौत का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया। एक वीडियो में उसने बाताया है कि उसने सुसाइड क्यों किया? रिपोर्ट के अनुसार, लड़के ने वीडियो में बताया कि उसने गांव के रहने वाले एक युवक की बहन से मोबाइल पर दो बार बात की थी। इसके बाद लड़की के भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

वीडियो में दिख रहा है कि लड़की किसी जंगल में है। वह पेड़ के नीचे बैठकर सल्फास की गोलियां खा रहा है। फिलहाल पुलिस ने गांव के ही अल्ताफ शाह नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक इंस्टाग्राम पर एक्टिव था। उसने कई रील्स शेयर की थी। फिलहा पुलिस मामले में आगे की जांच की जा रही है।