मुंबई के डोंबिवली में एक लड़के ने अपनी 25 साल की दोस्त के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस वक्त वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है।
असल में आरोपी ने बीच सड़क पर रोमांटिक अंदाज में लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर दिया मगर लड़की उसे सिर्फ अपना दोस्त मानती थी। वह उससे प्यार नहीं करती थी। वह लड़के की इस हरतक पर हैरान रह गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे? वह अपने दोस्त का दिल नहीं दुखाना चाहती थी मगर वह उससे शादी भी नहीं करना चाहती थी। इसलिए उसने लड़के को समझाते हुए शादी से इनकार कर दिया।
लड़की की ना सुनते ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करने वाला लड़का गुस्से से लाल हो गया। वह हीरो से विलन बन गया और लड़की की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। लड़के का नाम जिग्नेश है और वह मुंबई के पास डोंबिवली पूर्व के देसलेपाड़ा इलाके में रहता है। लड़की भी उसी के एरिया में रहती है। दोनों अच्छे दोस्त थे। लड़की तो जिग्नेश को सिर्फ अच्छा दोस्त मानती थी मगर जिग्नेश उसे लेकर अपने मन में ख्लाली पुलाव पका रहा था। वह लड़की के प्यार में पागल हो गया। उसने सोचा कि क्यों ना लड़की को प्रपोज करे और उसे हमेशा के लिए अपना बना ले।
14 अप्रैल की देर रात जब लड़की अपने घर जा रही थी तो जिग्नेश ने उसे डोंबिवली पूर्व के शांतिनगर इलाके में बीच रास्ते पर उसे रोक लिया। लड़की को नहीं पता था कि वह क्या करने वाला है। तभी जिग्नेश ने उससे कहा कि ”मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, तुम मेरे साथ चलो। मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं, मैं तुमसे शादी करूंगा”। लड़की जिग्नेश की बात सुनकर हैरान रह गई। उसे नहीं पता था कि जिग्नेश के मन में क्या चल रहा है? उसने जैसे ही मना किया जिग्नेश ने उस पर हमला कर दिया और वहां से गायब हो गया।
सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी जिग्नेश को गिरफ्तार कर लिया है।