मध्य प्रदेश में एक हाईप्रोफाइल मर्डर ने पुलिस को उलझा दिया है। हत्यारे ने एक सफेदपोश की हत्या कर उनके शव को रेत में दफना दिया। इतना ही नहीं रेत के ऊपर हत्यारे ने कुछ ऐसा लिख दिया जिसे देखकर सभी हैरान हैं। राज्य के जबलपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने भाजपा के स्थानीय नेता ऋषभ जैन की हत्या कर उनके शव को रेत में दफना दिया। यह घटना बार्गी विधानसभा क्षेत्र की है। ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ जैन की हत्या के बाद सबूत मिटना के मकसद से उनके शव को बार्गी भेदघाट शहर स्थित रेत में दबा दिया गया। इस हत्याकांड की तफ्तीश कर रही पुलिस ने यह भी नोटिस किया है कि जहां उन्हें दफन किया गया था। वहां उनके मृत शरीर के नजदीक ‘THE END’ लिख दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक ऋषभ जैन बार्गी भेदघाट नगर के जनरल सेक्रेट्री थे। ऋषभ ने इस इलाके में अवैध शराब और बालू माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रखा था। ऋषभ बीते गुरुवार (13 जून, 2019) से लापता बताए जा रहे थे। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। अब अचानक ऋषभ जैन का शव मिलने के बाद यहां लोग अलग-अलग तरह से कयास लगा रहे हैं।

हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि ऋषभ जैन की आखिर हत्या क्यों की गई? इस मामले में स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए जांच शुरू कर दी है। ऋषभ जैन के मृत शरीर का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। बता दें कि इस साल जनवरी के महीने में मध्य प्रदेश में कई भाजपा नेताओं की हत्या हो गई है। 20 जनवरी को भाजपा नेता मनोज ठाकरे का शव भिवानी जिले में मिला था। बीजेपी ने पार्टी नेताओं की हत्या को राजनीतिक रंजिश करार दिया है। भाजपा की तरफ से कहा गया है कि उनके नेताओं को राज्य में निशाना बनाया जा रहा है। (और…CRIME NEWS)