बिहार की एक महिला ने गोवा में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। वह गोवा में ब्यूटीशियन के रूप में काम करती थी। वह गुरुवार को उत्तरी गोवा के कैलंगुट में अपने किराए के कमरे में मृत पाई गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि ऐसा लगा है कि महिला ने सुसाइड किया है। हालांकि घटनास्थल से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 9.45 बजे कलंगुट के डोंगरपुर नायकवाडो में एक महिला के अपने कमरे में मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कलंगुट पुलिस स्टेशन की एक टीम को मौके पर भेजा गया।

उत्तरी गोवा के एसपी निधिन वलसन ने कहा कि मृतका मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली थी। महिला का नाम संजना कुमारी है जो 26 साल के पार्टनर डिस्क जॉकी के साथ किराए के मकान में रह रही थी। चश्मदीदों और पड़ोसियों के अनुसार, उसने खुद को कमरे के अंदर बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पार्टनर ने दरवाजा तोड़ा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने अपने बयान में कहा है कि उनकी बेटी अपने पति से अलग हो गई थी। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के वक्त महिला कमरे में अकेली थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बिहार के पटना में नर्स ने किया गर्भवती महिला का ऑपरेशन, मौत

बिहार के पूर्णिया से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक डॉक्टर वीडियो कॉल के जरिए गर्भवती महिला का नर्स से ऑपरेशन करा रही थी। इसी दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। डॉक्टर ऑपरेशन के लिए पटना से वीडियो कॉल पर जुड़ी थीं। वे वहीं से अस्पताल के कर्मचारियों को निर्देश दे रही थीं।

दरअसल, 22 साल की मालती देवी नाम की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा की शिकायत के बाद सोमवार की शाम पूर्णिया के लाइन बाजार इलाके के समर्पण प्रसूति अस्पताल में भर्ती कराया गया था।