एक्टर और एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी हैरान करने वाली खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। भोजपुरी के बड़े एक्टर मनोज पांडे की। साल 2017 में मनोज पांडे की गिरफ्तारी की खबर सामने ने सबको चौंका दिया था। भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज पांडे को उस वक्त थाणे जिले के कल्याण से गिरफ्तार किया गया था। उनपर शादी का झांसा देकर 27 साल की एक सिंगर के यौन शोषण का आरोप लगा था।
महिला ने उस वक्त आरोप लगाया था कि वो अभिनेता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। इस दौरान अभिनेता ने साल 2015 में जबरन उनका गर्भपात कराया था। उस समय वो 2 महीने की गर्भवती थीं। पुलिस के पास जो शिकायत इस गायिका ने किया था उसमें कहा गया था कि साल 2012 में अभिनेत्री की मुलाकात एक पार्टी के दौरान मनोज पांडे से हुई थी।
इस पार्टी में मनोज पांडे ने अभिनेत्री से वादा किया था कि वो अपनी फिल्म में उन्हें रोल देंगे। महिला का कहना था कि इसके बाद शादी की बात कहकर मनोज पांडे कई बार उनसे शारीरीक संबंध बनाया। महिला की शिकायत के आधार पर मनोज पांडे को कल्याण से उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब वो एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मनोज के परिवार का दबदबा था। मनोज के भाई फेमस डायरेक्टर रहे हैं। मनोज के भतीजा भी भोजपुरी फिल्मों के हीरो रहे हैं और दो तीन फिल्मे कर चुके हैं। मनोज ने भोजपुरी की लहरिया लूट ए राजा जी, कईसन पियवा के चरितर बा, बलिया के दबंगई, सौगंध गंगा मईया के, लाल चुनरिया वाली समेत कई फिल्में की है। एक्टर मनोज यूपी के रहने वाले हैं। पीड़िता के बारे में बताया गया था कि वो भोजपुरी की सिंगर हैं और वह कई एलबमों में काम कर चुकी है।

