Andhra Pradesh Crime News: आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में सिरफिरे आशिक ने लव प्रपोजल स्वीकार नहीं करने पर युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। सिरफिरा आशिक युवती के घर पहुंचा और लोहे की रोड उसके सिर पर दे मारी। फिर उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इधर, मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।
जीवन के लिए संघर्ष कर रही युवती
आनन फानन परजिनों ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वो जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। डॉक्टर के अनुसार की हालत गंभीर बनी हुई है। युवती के दोनों हाथ टूट गए हैं। साथ ही उसके सिर पर 40 टाकें लगे हैं। शरीर पर भी चोट के लाल निशान हैं। उसे रिकवर करने में दिक्कत हो रही है।
घटना विशाखापट्टनम जिले के पेडागंट्याडा मंडल में बीसी रोड की है। आरोपी की पहचान नीरज के रूप में हुई है। युवती की उससे ओम शांति आश्रम में मुलाकात हुई थी। उसके परिजन इस आश्रम में आते रहते थे।
लड़की को नहीं पसंद था लड़का
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी कई महीने से उनकी बेटी के पीछे पड़ा हुआ था। वो दावा करता था कि वो उससे प्यार करता है। उसने उसे प्रपोज भी किया। लेकिन लड़की को वो पसंद नहीं था। इस कारण उसने उसे रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि, ऐसा करने वो दबाव बनाने लगा। वो लड़की के पीछे पड़ गया और उसे रिलेशन में आने को मजबूर करने लगा।
इस बीच उसने लड़की की एडिटेट अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही उसके परिजनों को भी भेज दी। वो लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। इस बात की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस में कर दी। ये जानकर आरोपी बिफर गया और लड़की को मार डालने का फैसला किया।
पीड़िता के पिता ने न्याय की अपील की
बीते दिनों वो लोहे की रॉड लेकर लड़की के घर पहुंचा और हमला कर उसे अधमरा कर दिया। पूरे मामले में पीड़िता के पिता ने न्याय की अपील की है। वे अरोपी को कड़ा सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।