Man Strangled Pregnant Wife: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अनुषा और ज्ञानेश्वर नामक दंपति की शादी दो साल पहले हुई थी। कथित तौर पर वैवाहिक विवादों के कारण उनके बीच झगड़ा हुआ।
दोस्तों को तबीयत खराब होने की कही बात
रिपोर्ट के अनुसार झगड़े के दौरान ज्ञानेश्वर ने अनुषा का गला घोंट दिया, जिसकी कुछ ही हफ्तों में डिलीवरी होने वाली थी। स्कैप्स में सागर नगर व्यूपॉइंट के पास फास्ट-फूड स्टॉल चलाने वाले ज्ञानेश्वर ने पत्नी की हत्या के बाद अपने दोस्तों को बताया कि अनुषा की तबीयत खराब है।
यह भी पढ़ें – कोई अफसोस नहीं… मां की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे ने किया पिता का मर्डर, जेल से बाहर आने का कर रहा था इंतजार
तबीयत की बात सुनकर रिश्तेदार और दोस्त उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को केजीएच शवगृह में भेज दिया गया। ज्ञानेश्वर ने पीएम पालम पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
यह भी पढ़ें – UP News: खाना मांगने पर पत्नी ने पति को छत से दिया धक्का, हुई मौत, सास बोली – दोनों अक्सर करते थे लड़ाई
अनुषा की मां और दोस्तों ने ज्ञानेश्वर के लिए सख्त सजा की मांग की और कहा कि किसी अन्य महिला के साथ ऐसा न हो, इसलिए उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
बेटी जन्म देने पर पत्नी को पीटा
इसी तरह की एक घटना में उत्तराखंड में एक महिला पर उसके पति ने पेचकस (स्क्रू ड्राइवर) से हमला किया, क्योंकि उसने एक लड़की को जन्म दिया था। मामले में महिला के परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली हरजिंदर कौर के सिर और कान पर उसके पति ने हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालें लगातार दहेज के रूप में 5 लाख रुपये नकद और सोना मांग रहे थे। इसी बीच जब उसने एक लड़की को जन्म दिया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…