आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक लड़की ने इंस्‍टाग्राम दोस्‍त के लिए अपने घर से 200 ग्राम सोना चोरी कर लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद घर में हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के दौरान लड़की द्वारा चोरी करने की बात सामने आई। लड़की ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर बने ब्वॉयफ्रेंड के लिए यह चोरी की थी। बताया जा रहा है कि इस रकम से ब्वॉयफ्रेंड ने कार खरीद ली।

यह है मामला: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के पास केंद्र शासित क्षेत्र यनम निवासी कारी सतीश की मुलाकात इंस्‍टाग्राम पर एक लड़की से हुई। बताया जा रहा है कि लड़की एम फार्मेसी कर रही है। वह अधिकतर अपने दादा-दादी के साथ रहती है। जानकारी के मुताबिक, कई मुलाकात के बाद कारी सतीश व लड़की एक-दूसरे के प्रेम में पड़ गए। इस बीच सतीश ने कार खरीदने की इच्छा जाहिर की और उसके लिए लड़की से पैसे मांगे।

National Hindi News, 01 July 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

उठाया यह खतनरनाक कदम: बॉयफ्रेंड की डिमांड पूरी करने के लिए लड़की ने अपने दादा के घर में रखा 200 ग्राम सोना चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि सतीश ने गोल्‍ड ज्वैलरी बेचकर कार खरीद ली। कुछ दिन बाद लड़की के दादा को सोना चोरी होने की जानकारी मिली। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने 14 अप्रैल को पुलिस से शिकायत कर दी।

Bihar News Today, 01 July 2019: बिहार से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक 

पड़ोसन पर लगाया आरोप: बताया जा रहा है कि परिजनों ने शक जताया कि ज्वैलरी चोरी की वारदात को घर के दूसरे हिस्से में रहने वाली महिला ने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

ऐसे खुला मामला: पुलिस ने शिकायतकर्ता के घर में रहने वाले सभी लोगों की कॉल डिटेल चेक की। इस दौरान पता चला कि लड़की ने सतीश को कई फोन किए थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। हालांकि, इस खुलासे के बाद लड़की के परिवार वाले सदमे में हैं।