अमेरिका का यह सनकी सीरियल किलर अब कानून के शिकंजे में है। पूछताछ के दौरान इस किलर ने अपने जुर्म की जो कहानी बयां की है उसे सुनकर पुलिस वाले भी दंग हैं। इस सनकी हत्यारे ने अब तक 90 लोगों की हत्या करने की बात कबूल की है। उसकी हैवानियत की कहानी सुनकर आम लोग हैरान हो जाएंगे। हत्यारे के इकबालिया बयान के अनुसार, उसने कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा तक इंसानों की हत्या करके उनकी लाशें बिछाई हैं। हत्यारे के दिमाग में उन लोगों की तस्वीरें और यादें आज भी ताजा हैं, जिनकी हत्या उसने की थी। 78 साल के इस सनकी हत्यारे का नाम सैमुअल लिटिल है। इस सनकी हत्यारे के निशाने पर ज्यादातर सामाजिक और अार्थिक रूप से गरीब और अश्वेत महिलाएं हुआ करती थीं। इनमें ज्यादातर वैसी महिलाएं होती थी, जो वेश्यावृत्ति या फिर नशे की लती होती थीं।
इस हत्यारे ने ज्यादातर हत्याएं साल 1970 से 1980 के दशक में की थीं। हत्यारा बेहद शातिर था। वह किसी सीरियल किलर की तरह ही काम किया करता था और अपने पीछे कोई भी सबूत नहीं छोड़ा करता था। लिटिल के हत्या करने का पसंदीदा तरीका था कि वह पहले अपने शिकार को मारकर बेहोश करता था। इसके बाद हस्तमैथुन करते हुए उनका गला घोंटकर मार डालता था। अब लिटिल जेल में है।
अधिकारी अभी भी उसके बयानों की हकीकत जानने में जुटे हुए हैं। सैमुअल लिटिल ने पुलिस को यह भी बताया कि करीब चार दशक से वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए पूरे देश में घूमता फिर रहा है। अपने गुनाहों को कबूल करने का प्रस्ताव लिटिल से कैलिफोर्निया जेल से कहीं अन्य तबादले का आॅफर देने के बदले में किया है।
[bc_video video_id=”5973557424001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
एफबीआई ने 27 नवंबर को जारी अपने बयान में कहा है कि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि वह अपना तबादला इस जेल से क्यों करवाना चाहता है? ये कहा जा सकता है कि लिटिल अब काफी बूढ़ा है और वह व्हीलचेयर पर रहता है। उसे सितंबर 2018 में ओडेसा में एक महिला की हत्या के आरोप में कैनिफोर्निया जेल में लाया गया था। अब वह अपनी बाकी जिंदगी टैक्सॉस जेल में बिताना चाहता है।
