दुनिया में एक से बढ़कर एक सीरियल किलर हुए, लेकिन रिचर्ड रेमिरेज का नाम सुनते ही अमेरिका के कैलिफोर्निया और लॉस एंजिल्स में लोगों की नींद उड़ जाती थी। रिचर्ड अपने आपराधिक इतिहास में ‘नाइट स्टाकर’ नाम से कुख्यात था। रिचर्ड पर 13 हत्या, 11 बलात्कार, 14 डकैती और 5 हत्या के प्रयास के मामले दर्ज थे। इस सीरियल किलर ने अंजाम दी गई वारदातों में क्रूरता व सनकपन की सारी सीमाएं लांघ दी थी। जिसके चलते उसे 19 बार मौत की सजा दी गई थी।
अमेरिका के अल पाशो, टेक्सास में 29 फरवरी, 1960 को जन्में रिचर्ड रेमिरेज ने जून, 1984 से अगस्त, 1985 के बीच आतंक मचा दिया था। रिचर्ड रेमिरेज का शुरुआती जीवन बड़ा ही अजीब तरीके से बीता था। उसके पिता जूलियन, जो पहले सेना थे और बाद में रेलवे में अधिकारी रहे थे। जिसका नुकसान रिचर्ड को भुगतना पड़ता था। इसके अलावा बचपन में वह कई बार गंभीर चोटों का शिकार हुआ था, जिसके कारण उसे अजीब तरह के सपने व विचार आते रहते थे।
रिचर्ड जब थोड़ा बड़ा हुआ तो उसे अपने चचेरे भाई माइक की संगति मिली। वह वियतनाम युद्ध से लौटकर आया था और युद्ध के दौरान हुए अनुभवों को रिचर्ड के साथ बांटता था। माइक ने उसे उन वियतनामी महिलाओं की तस्वीरें दिखाईं, जिनके साथ उसने कथित तौर पर बलात्कार किया और मार डाला था। इसके बाद माइक ने अपनी पत्नी को भी मार डाला था, जिसने रिचर्ड पर गहरा प्रभाव डाला। हाई स्कूल छोड़ने के बाद वह लॉस एंजिल्स चला गया।
लॉस एंजिल्स में उसने अपराध करना जारी रखा और कार चोरी करने के आरोप में कुछ समय के लिए जेल भी गया। जून, 1984 में रेमिरेज ने एक 79 वर्षीय विधवा के साथ रेप किया और फिर छुरा घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कई हत्याओं को बेरहमी से अंजाम दिया था। रिचर्ड रेमिरेज अपराध से जुड़े कई नॉवेल पढ़ा करता था और हर बार गुनाह करने के बाद एक खास तरह का निशान छोड़ देता था। साथ ही वह कोकीन का लती भी हो चुका था।
अधिकतर मामलों में रिचर्ड अपने पीछे कोई सबूत नहीं छोड़ता था। यहां तक कि उसने बच्चों को भी नहीं बख्शा। उस पर कई बच्चों की हत्या और यौन शोषण का आरोप लगा था। अगस्त, 1985 में रेमिरेज एक घर में लूटपाट के इरादे से घुसा और एक शख्स की हत्या कर दी। इसके बाद उसने एक महिला से रेप कर उसे प्रताड़ित किया। लेकिन जिंदा बची महिला ने उसका स्केच बनवा दिया, जिससे वह पकड़ में आ गया था। फिर 20 नवंबर, 1989 को उसे मौत की सजा सुनाई गई थी।
जज ने अपने फैसले में कहा था, ‘इसके गुनाह किसी भी मानवीय समझ से परे क्रूरता और शातिरपने की हदों को पार करने वाले हैं।’ उसने अपनी सजा को माफ करने के लिए अदालत में कई बार अपील भी थी लेकिन उसे ख़ारिज कर दिया गया था। अपनी सजा के दौरान जब वह सैन क्वेंटिन स्टेट जेल में था, तभी रेमिरेज को पता चला था कि उसे कैंसर है। इसके बाद 2013 में इस खूंखार सीरियल किलर का निधन हो गया।