आज बात अमेरिका के खतरनाक सीरियल किलर थियोडोर राबर्ट बंडी की जिसे टेड बंडी के नाम से भी जाना जाता था। टेड बंडी सीरियल किलर तो था ही बल्कि वह अपहरण करने, बलात्कार जैसे अपराधों को भी अंजाम देने के लिए कुख्यात था। टेड बंडी के आपराधिक इतिहास को देखे तो सबसे ज्यादा महिलाओं को शिकार बनाया गया था। इस हत्यारे ने करीब 36 महिलाओं को बेरहमी से मौत दी थी।
70 के दशक में अमेरिका में अपने जघन्य अपराधों के लिए कुख्यात रहा टेड बंडी बर्लिंगटन में 24 नवंबर, 1946 को जन्मा था। टेड बंडी शुरुआती दिनों में ठीक था, लेकिन घरेलू झगड़े ने उसे वयस्क होने के साथ अजीब सनकी बना दिया। स्कूलिंग ख़त्म कर यूनिवर्सिटी पहुंचे टेड बंडी ने सबसे पहला अपराध 1974 में अंजाम दिया, जिसमें उसने लड़की का अपहरण कर रेप किया था।
यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही उसने लिंडा हेली नाम की लड़की को अपना शिकार बनाया। माना जाता है कि यह टेड बंडी के द्वारा की गई पहली हत्या थी। इसके बाद वाशिंगटन और ओरेगन जैसे शहरों में वह बड़े ही गुपचुप तरीके से महिलाओं और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को अगवा करता और फिर उन्हें मार देता था।
पुलिस के मुताबिक, टेड बंडी ने अमेरिका के 7 राज्यों में साल 1974 से 1978 के बीच करीब 36 महिलाओं को मौत के घाट उतारा था। कहा जाता है कि हत्या के बाद शवों के सिर काट कर घर में सजाना उसका शगल बन गया था। पुलिस की छानबीन में कई सिर उसके घर की अलमारी से बरामद किए गए थे।
स्थानीय पुलिस ने टेड बंडी को एक अपहरण के मामले में 16 अगस्त 1975 को अरेस्ट किया था, लेकिन वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। इन मामलों में पुलिस को दो महिलाओं के शरीर पर टेड बंडी के दांतों और उंगलियों के निशान मिले थे। इसके बाद टेड बंडी, पुलिस कस्टडी से तीन बार फरार हुआ पर 15 फरवरी 1978 के बाद वह भाग नहीं सका।
इस दुर्दांत किलर ने गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म कबूला था कि उसने अलग-अलग जगहों पर इन अपराधों को अंजाम दिया था। टेड ने खिलाफ चल रहे मामलों में अदालत ने उसे ‘डेविल’ करार दिया था और फिर उसे 24 जनवरी, 1989 को मौत की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद टेड बंडी को फ्लोरिडा की जेल में एक इलेक्ट्रानिक चेयर पर बैठाकर मौत दे दी गई थी।
बताते हैं कि जब अमेरिका के खतरनाक सीरियल किलर थियोडोर राबर्ट बंडी उर्फ टेड बंडी को मौत दी गई तो उसके बाद लोगों ने जेल के बाहर पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की थी।