महिला को शक था कि इस शख्स ने उनकी 5 साल की बेटी से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी है। गुस्साई मां ने रेप और मर्डर के आरोपी का प्राइवेट पार्ट काट डाला। आरोपी का गुप्तांग काटने वाली इस महिला Veronique Makwena को पुलिस ने पकड़ कर जेल में डाल दिया था। लेकिन अब Veronique Makwena को जमानत मिल गई है।
Port Elizabeth की रहने वाली इस महिला को जमानत बच्चों के लिए काम करने वाली एक संस्था ‘Enough is Enough’ के प्रयासों के बाद मिली। ‘News24’ के मुताबिक Veronique Makwena को जेल से जमानत पाने के लिए R500 (साउथ अफ्रीका की करेंसी…भारतीय करेंसी के मुताबिक यह रकम करीब 2355 रुपए है।) की जरुरत थी।
लेकिन यह महिला काफी गरीब थी और यह रकम दे पाने में नाकाम थी। इसके बाद इस संस्था ने सोशल मीडिया के जरिए महिला के लिए जरुरी फंड देने की गुहार लोगों से लगाई। इस संस्था ने अपने प्रयासों से करीब R2 000 जुटा लिए। प्रयाप्त राशि जुट जाने के बाद इस महिला को जमानत बीते रविवार को दिलाई गई।
संस्था ने इन पैसों से महिला की बेटी की कब्र पर चढ़ाने के लिए फूल भी खरीदे। बता दें कि बीते 3 अगस्त को रॉकलैंड्स में पीड़िता के घर के पास उसके साथ बर्बरता की गई थी और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। ‘HeraldLive’ के मुताबिक Makwena की सहेली के बॉयफ्रेंड पर ही उसकी बच्ची से रेप का आऱोप लगा है। हालांकि अभी इस मामले में फैसला नहीं आया है।
महिला की मदद करने वाली संस्था की संस्थापक Tracy Linde ने कहा कि ‘मैं एक मां हूं…इसलिए मैं इसे इस तरह से देखती हूं…उस महिला ने जो कुछ भी किया हम उसका बचाव नहीं कर रहे…लेकिन किसी भी माता-पिता को अगर मौका मिलेगा तो वो क्या करेंगे…?’
https://www.youtube.com/watch?v=3DpYRpHyYSU
बता दें कि केप टाउन में रहने वाली लिंडे ने बेल के लिए फंड जुटाने के बाद पोर्ट एलिजाबेथ में किसी से संपर्क कर यह राशि उनतक पहुंचाई। पीड़ित बच्ची की मां मैकवेना बेरोजगार हैं और अब इस फंड में आए अतिरिक्त पैसों का इस्तेमाल उनकी आजीविका के लिए भी किया जाएगा। (और…CRIME NEWS)

