Delhi Dead Body Found in House: अभी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक घर से 5 लाशें मिली हैं। एक घर से 5 लाशें मिलने के बाद वहां सनसनी फैल गई है। इलाके के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस का कहना है कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या?
बताया जा रहा है कि मरने वालों में पति-पत्नी और 3 बच्चें शामिल हैं। बच्चों का पिता रिक्शा चलाता था। मृतक लड़कों की उम्र 18, 16 और 12 बताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि यह लाशें 4-5 दिन पुरानी हैं। मृतक महिला का नाम सुनिता तथा उनके पति का नाम शंभू है।
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही यह परिवार इस मकान में किराए पर रहने के लिए आया था। पति-पत्नी के अलावा उनके तीन बच्चे भी साथ में रह रहे थे। शंभूनाथ (43) अपनी पत्नी सुनीता (38) और बेटी कोमल (16) के अलावा बेटा सचिन (14) और छोटे बेटे शिवम के साथ रह रहे थे।
मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई तब जाकर इस चौंकाने वाली घटना का पता चला। यह भी बताया जा रहा है कि सभी शवों की हालत काफी खराब हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस इस मौत की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।
आपको याद दिला दें कि साल 2018 में दिल्ली के बुराड़ी स्थित एक घर से 11 लोगों के शव मिले थे। इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे। पुलिस ने उस वक्त बताया था कि घर में 10 लाशें लोगों ने फंदा लगाकर आत्हत्या की थी। उस वक्त बताया गया था कि तंत्र-मंत्र और साधना के चक्कर में इन सभी लोगों ने आत्महत्या की थी।

