3fun app कई लोगों के बीच काफी मशहूर है और लोग धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसे app आपकी निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर कितने संवेदनशील होते हैं? यह हमेशा ही बहस का विषय रहा है। हाल ही में 3fun app के करीब 15 लाख यूजर्स की निजी जानकारियां और उनकी बेहद ही निजी तस्वीरें लीक होने का दावा किया गया हैं। यहां आपको बता दें कि 3fun app एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप है जो तीन लोगों को शारीरीक संबंध बनाने के लिए प्लैटफॉर्म उपबल्ध कराता है।
गंभीर बात यह भी है कि 3fun app का इस्तेमाल व्हाइट हाउस के कई अधिकारी भी करते हैं। साइबर सिक्यूरिटी फर्म Pen Test Partners ने दावा किया है कि इस app पर मौजूद लोगों का रियल टाइम और लोकेशन भी लीक हो चुका है। इतना ही नहीं लोगों की जन्मतिथि, शारीरीक जरुरतें, चैटा डाटा और निजी तस्वीरें अब लीक हो चुकी हैं। Pen Test ने अपनी एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि इससे पहले कई तरह के ऐप जिनमें grindr भी शामिल है उसने भी यूजर्स के लोकेशन को सरेआम कर दिया है।
लेकिन 3fun app इससे अलग है। यह आपके मोबाइल ऐप पर आपकी स्थिति को लीक कर देता है। 3fun app की सुरक्षा की जांच कर रहे जांचकर्ताओं ने पाया है कि इस ऐप को लंदन और वॉशिंगटन में इस्तेमाल कर रहे लोगों का ना सिर्फ लोकेशन पता किया जा सकता है बल्कि इस बात का भी पता लग जाता है कि वो किस बिल्डिंग या किस कमरे में हैं??
सुरक्षा जांच के दौरान इस ऐप के जिन यूजर्स की पहचान की गई है वो व्हाइट हाउस, यूएस सुप्रीम कोर्ट और 10 Downing Street में मौजूद थे। लंदन के प्रधानमंत्री कार्यालय के कई अधिकारियों के बारे में भी डेटा लीक हुए हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि लोकेशन का डाटा हासिल कर यूजर्स को आसानी से पहचाना जा सकता है। इस डाटा के जरिए 3fun app यूजर्स की निजी गतिविधियों के बारे में भी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं।
[bc_video video_id=”5852151362001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
Pen Test Partners ने सुरक्षा की संवेदनशीलता बरतने को लेकर 3fun app से जुलाई के महीने में संपर्क किया था। सूचना लीक होने की जानकारी मिलने के बाद 3fun app ने इन कमियों को दूर करने का दावा किया है। (और…CRIME NEWS)
