गाजियाबाद के मुरादनगर में 2 लोगों को जलती चिता से महिला की खोपड़ी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला के परिजनों का दावा है कि आरोपियों ने काला जादू करने के लिए खोपड़ी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

तीसरा आरोपी लापता: पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि इस वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया था, जिनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, तीसरा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शब्बीर और अश्विनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से जादू-टोने से संबंधित सामान भी बरामद किया है। गाजियाबाद के सीओ सदर ने प्रभात कुमार ने बताया कि फिलहाल हमारी जांच खोपड़ी चोरी करने पर केंद्रित है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 297 के तहत केस दर्ज किया गया है।

National Hindi News, 06 June 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

जादू-टोना करते हैं दोनों आरोपी: महिला के परिजनों ने दावा किया है कि दोनों आरोपी गांव में जादू-टोना करने के लिए जाने जाते हैं। पुलिस ने बताया कि पुरानी बीमारी के चलते राजेश देवी (65) नाम की महिला की मौत एक जून को हुई थी। उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे गांव के मैदान में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। जब परिजन अस्थियां लेने पहुंचे तो मौके से खोपड़ी गायब थी।

Bihar News Today, 06 June 2019 Live Updates: बिहार से संबंधित हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

ऐसे दबोचे गए आरोपी: परिजनों ने खोपड़ी तलाश की तो एक गांव वाले ने मौके पर अश्विनी, शब्बीर और एक अन्य शख्स को देखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, उनके कब्जे से कंघा, बिंदी, चूड़ी और सौंदर्य प्रसाधनों के अलावा राख व काला कपड़ा बरामद किया गया।