उम्र 19 साल और करीब एक दर्जन कत्ल करने का आरोप। दरअसल उसके अंदर कत्ल करने की इतनी भूख थी कि वो किसी की हत्या करने से पहले जरा भी नहीं हिचकता था। जिस कातिल का हम जिक्र कर रहे हैं उसकी यह कोशिश होती थी कि वो अपने शिकार को ज्यादा से ज्यादा गोली मारे क्योंकि उसको इसमें काफी मजा आता था। उसने बंदूक की नोक पर इतनी दहशत मचाई थी कि वो हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों का मोस्ट वांटेड बन गया था। पुलिस उसकी शिद्दत से तलाश कर रही थी और उसे इसी महीने (जून, 2019) रोपड़ के एक गांव ढाहा से गिरफ्तार किया गया।

19 वर्षीय इस मोस्ट वांटेड का नाम है अक्षय पहलवान। अक्षय हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है उसपर 12 कत्ल के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसपर 35 अलग-अलग मामले भी विभिन्न थानों में दर्ज हैं। चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में अक्षय पहलवान की तूती बोलती थी। इन राज्यों की पुलिस ने उसे मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा था। दो राज्यों की पुलिस ने तो इस कुख्यात के सिर पर इनाम भी रखा था।

इतनी कम्र उम्र में यह कुख्यात हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चमड़ा कारोबारियों से गुंडा टैक्स भी वसूलता था। जिस वक्त पुलिस ने अक्षय को पकड़ा था उस वक्त भी वो सोनीपत में एक कत्ल को अंजाम देने की फिराक में था। जानकारी के मुताबिक साल 2015 में अक्षय ने अपराध की काली दुनिया में कदम रखा था। इस साल उसने अपने ही चाचा की हत्या की थी। इस हत्या के आरोप में वो जेल भी गया। करीब 18 महीने के बाद वो जेल से बाहर आया और छूटते ही उसने सड़क पर बाप-बेटों का काट डाला। इस दोहरे हत्याकांड के बाद अक्षय पहलवान एक नामी गुंडा बन गया। इतना ही नहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह बताते हैं कि राजस्थान की एक अदालत में पेशी के दौरान अक्षय पहलवान ने दो लोगों की हत्या कर दी थी।

अक्षय पहलवान एक बेरहम कातिल था। उसके बारे में कहा जाता है कि उसे लोगों को गोलियों से भूनने में मजा आता था। वो हत्या करते वक्त अपने शिकार को ज्यादा से ज्यादा गोलियां मारने की कोशिश करता था। वो किसी पर गोलियां बरसा कर खुश होता था और इस पल का काफी आनंद उठाता था। बहरहाल इस मर्डरर के पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद अब पुलिस उसके गुनाहों के हिसाब-किताब में जुटी है। (और…CRIME NEWS)