अगर आप खबरों की दुनिया से वाकिफ हैं तो अमेरिका के खूंखार सीरियल किलर जेफरी डामर, टेड बंडी और वोर्नोस ईलीन के बारे में बखूबी जानते होंगे। मगर इन तीनों से ज्याता खतरनाक सीरियल किलर अमेरिका के बाहर मौजूद हैं। रूस में ‘रोस्टोव का कसाई’ और ‘लिटिल ओल्ड लेडी किलर’ तक हम यहां आपको ऐसे पांच खतरनानक सीरियल किलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नाम शायद किसी ने कभी नहीं सुने होंगे।

1- एंद्रेई चिकातिलो: दुनिया में सबसे कुख्यात हत्यारे के नाम से मशहूर हुए एंद्रेई चिकातिलो ने यूएसएसआर में 52 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। तब यूएसएसआर में एंद्रेई चिकातिलो का इतना खौफ था कि लोग उसे ‘रोस्टोव का कसाई’ कहते थे। चिकातिलो को 1978 से 1990 तक 52 लोगों की हत्याओं को दोषी पाया गया। खास बात है कि यह अपराधी खुद एक मनोचिकित्सक था। कोर्ट ने चिकातिलो को 8 से 16 साल के 21 लड़कों, 9 से 17 साल की 14 लड़कियां और 17 महिला संग हत्या और बलात्कार का दोषी पाया। उसे 1990 में गिरफ्तार किया गया।

2- कोलंबिया का सीरियर किलर लुईस गाराविटो– लुईस को मानव इतिहास में सबसे क्रूर हत्यारों में से एक माना जाता है। अधिकारियों की मानें तो लुईस ने 1992 से 1999 के बीच 140 बच्चों की हत्या की। बीबीसी के मुताबिक हत्या का यह आंकड़ा 200 के भी पार है। लुईस ने 8 से 16 साल की उम्र के लड़कों को ज्यादा निशाना बनाया। पादरी से ड्रग डीलर बने लुईस गाराविटो ने बताया कि वह लड़कों को मारने से पहले उन्हें अपने भरोसे में लेता था। एक रिपोर्ट के मुताबिक लुईस लड़कों के शवों को एक बड़ी कब्र में इकट्ठा करता था। इस अपराध के बाद अदालत ने उसे 1853 साल और दिन की सजा सुनाई। हालांकि बाद में इसे कोलंबिया कानून में अधिक से अधिक सजा के प्रावधान के तहत 22 वर्ष कर दिया गया। ये जानकारी केराकोल रेडियो के हवाले से है।

3- ब्राजील का बदनाम सीरियल किलर पेड्रो रोड्रिग्स: रोलिंग स्टोन के मुताबिक पेड्रो रोड्रिग्स फिलो या किलर पेटी 70 हत्या का जिम्मेदार था। चौंकाने वाली बात यह है कि जब उसने पहली हत्या की तब उसकी उम्र महज 14 साल थी। पेड्रो का दावा है कि उसने अपने जिंदगी में 100 लोगों की हत्या की। यहां तक अपने पिता की हत्या भी उसने खुद की। रिपोर्ट के मुताबिक पेड्रो रोड्रिग्स को पहली बार 24 मई, 1973 में गिरफ्तार किया गया। तब करीब 34 साल जेल में रहने के बाद उसे रिहा कर दिया गया। हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक उसे असंबंधित अपराध के तहत 2011 में एक बार फिर गिरफ्तार किया गया। अभी वह जेल में ही है।

4- चीन में 67 हत्याओं का जिम्मेदार यांग सिन्हाई: कहा जाता है कि यांग चीन के सबसे बदनाम हत्यारों में से एक था। यहां एक अदालत ने उसे 67 हत्याओं और बलात्कार को दोषी माना। ये अपराध उसने साल 1999 से 2003 के बीच किए। यांग ने चीन के ग्रामीण इलाकों में लोगों को अपना निशाना बनाया। अपराधी ने स्वीकार किया कि एक बार उसने एक परिवार के सभी लोगों की हत्या लोहे के हथौड़े से कर दी थी।

5- इंडोनेशिया में महिला का हत्यारा अहमद सोरादजी: 1986 से 1997 के बीच अहमद ने इंडोनेशिया में 42 महिलाओं की हत्या कर दी। 1998 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसे दोषी पाया और 2008 में उसकी मौत की सजा दी गई। इन हत्याओं के पीछे इस अपराधी ने कारण बताया कि एक बार सपने में उसके पिता ने कहा कि 70 मृत महिलाओं की लार पियो। इससे उसे चमत्कारी शक्तियां मिलेंगी।