17 साल की नाबालिग लड़की ने जब शादी से इनकार किया तो उसके आशिक ने उसे जिंदा जला डाला। हैरान-परेशान करने वाला यह मामला केरल के कोच्चि का है। 17 साल की लड़की को जलाने के बाद 24 साल के आरोपी युवक ने खुद को भी आग के हवाले कर दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। बेटी को बचाने आए उसके पिता भी आग में झुलस गए हैं जिनका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक लड़के का नाम मिधुन था। मिधुन लड़की का पड़ोसी था। लड़की जब काफी पहले अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी तो उसकी मिधुन से वहीं मुलाकात हुई थी और इसके बाद से दोनों रिलेशनशिप में थे।
मिधुन, इस नाबालिग लड़की से शादी करना चाहता था और उसने इस सिलसिले में कई बार उससे बातचीत भी की थी। लड़की ने मिधुन को यह कहते हुए शादी से मना कर दिया था कि उसे अभी पढ़ाई करनी है।
बीते 7 अक्टूबर को परिवार के सदस्यों ने पुलिस से संपर्क कर बताया कि मिधुन उनकी बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। इस मामले में पुलिस ने जब मिधुन से संपर्क किया तब उसने पुलिस के सामने कहा कि वो अब लड़की को इस बात के लिए कभी तंग नहीं करेगा।
बीते बुधवार (09-10-2019) को लड़की जब कोचिंग गई थी तब लड़के ने रास्ते में एक बार फिर उससे शादी की बात कही और इस बार दोनों के बीच जोरदार बहस हो गई। इसके बाद बुधवार की ही रात मिधुन लड़की से मिलने के लिए उसके घर आ गया।
https://www.youtube.com/watch?v=bk6UeynWQ58&t=1s
जब लड़की के पिता ने उसे रोका तो उसने उनसे भी बहस शुरू कर दी। जब इस झगड़े को सुनकर लड़की वहां पहुंची तो मिधुन ने उसपर पेट्रोल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया और फिर खुद को भी आग लगा दिया। दोनों को इलाज के लिए एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (और…CRIME NEWS)

