14 साल की नाबालिग लड़की का रेप कर whats app पर वीडियो वायरल कर देने का यह मामला राजस्थान के अलवर जिले का है। दरअसल एक दिन यह लड़की अपने पड़ोसी के घर गई थी। लेकिन वहां रहने वाले एक दरिंदे ने उसकी जिंदगी हमेशा-हमेशा के लिए तबाह कर दी। whats app पर वायरल वीडियो जब लड़की के चचेरे भाई ने देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। बीते 17 जुलाई को लड़की के पड़ोस में रहने वाली उसकी पड़ोसी अपने साथ अपने घर लेकर गई थी। यहां उसने इस लड़की को राहुल नाम के एक शख्स के हवाले कर दिया। जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान उस पड़ोसी महिला के पति ने इस दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। इस शख्स ने लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म की इस वारदात में इस युवक की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। कुछ दिनों बाद इस लड़की को इमरान खान नाम का एक शख्स मिला और उसने धमकी दी कि उसके पास उसका वीडियो है और अगर वो उससे अकेले में मिलने नहीं आई तो वो इस वीडियो को वायरल कर देगा। लेकिन लड़की ने इस बार युवक से मिलने से साफ-साफ इनकार कर दिया। इसके बाद बीते शनिवार (27 जुलाई, 2019) को किसी ने लड़की का वीडियो whats app पर वायरल कर दिया।
यह वायरल वीडियो कई ग्रुपों से होता हुआ पीड़ित लड़की के चेचरे भाई के मोबाइल पर आया। यह वीडियो देख पीड़ित लड़की के भाई के पांव तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में लड़की के परिजनों ने थाने में केस दर्ज कराया। इस मामले में कुल 4 लोगों पर आईटी एक्ट, ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह काफी गंभीर मामला है लिहाजा मामले की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (और…CRIME NEWS)
