देश में सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस सत्ता में रही और सबसे ज्यादा वक्त तक विपक्ष के रूप में विरोध दर्ज किया भाजपा ने। लिहाजा, भाजपा कांग्रेस की गुरु हुई। अब संसद में गतिरोध हो रहा है तो इसमें दोष कांग्रेस का कहां है?
जैसा गुरुजी ने सिखाया वैसा ही तो शिष्य कर रहे हैं। आज हंगामे के मामले में गुरु तो गुड़ रह गए और चेले शक्कर बन गए। भाजपा विपक्ष में रहते हुए अगर कुछ अच्छी सीख देती तो संसद के मानसून सत्र में उसकी सरकार को इतना गतिरोध नहीं झेलना पड़ता।
महेश नेनावा, इंदौर
फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करें- https://www.facebook.com/Jansatta
ट्विटर पेज पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- https://twitter.com/Jansatta