इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते दिसंबर महीने में एलन मस्क दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स बने।

इसके बाद से एलन मस्क की सोशल मीडिया की हर एक्टिविटी को लोगों ने नोटिस करना शुरू कर दिया है। इस वजह से एलन मस्क का एक ट्वीट भी चर्चा का विषय बन जाता है। हालांकि, हाल ही में एलन मस्क ने ट्वीटर से दूर होने के संकेत दिए थे। लेकिन एक बार फिर वह एक्टिव हो गए हैं। इस बार एलन मस्क ने एक कंपनी को लेकर ट्वीट किया है। इस ट्वीट की वजह से कंपनी की किस्मत बदल गई है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन सी है कंपनी और एलन मस्क ने ऐसा क्या ट्वीट कर दिया है।

मस्क ने अपने ट्वीटर अकाउंट से लिखा Doge, यानी यह ट्वीट क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin के से सपोर्ट में था। मस्क के ट्वीट करने के बाद 24 घंटे के अंदर क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin की कीमत 50% से अधिक उछल गई। इसके बाद एलन मस्क ने सर्वे का ट्वीट किया है। इस ट्वीट में एलन मस्क ने पूछा है कि दुनिया की भविष्य की करंसी क्या होगी। इसके विकल्प में भी Dogecoin मौजूद है। आपको बता दें कि ट्विटर पर मस्क के 4.45 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

203 बिलियन डॉलर संपत्तिः ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क की कुल संपत्ति 203 बिलियन डॉलर है। वह दौलतमंद अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर हैं। अगर मुकेश अंबानी की बात करें तो वह 12वें सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति 75 बिलियन डॉलर के करीब है।