Who is richest man of Lucknow Manoj Bhargava net worth: हममें से अधिकतर लोगों ने देश-दुनिया के सबसे रईस शख्स का नाम अकसर सुना होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि यूपी की राजधानी लखनऊ का सबसे अमीर शख्स कौन है? मनोज भार्गव (Manoj Bhargava) ‘नवाबों के शहर’ के सबसे रईस व्यक्ति हैं और शहर के सबसे कामयाब लोगों में शुमार हैं। फिलहाल मनोज भार्गव अमेरिका में रह रहे हैं। चैरिटी और बढ़-चढ़कर दान करने वाले मनोज भार्गव ने कड़ी मेहनत और रणनीति के साथ अकूत दौलत बनाई है। वह फोर्ब्स के अमीरों की लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं। आज हम बात करेंगे कि कैसे उन्होंने अमेरिका से भारत लौटकर एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया।

लखनऊ में जन्मे मनोज भार्गव को शुरुआत में मैथ्स में काफी रुचि थी। उनके हाईस्कूल के दिनों में परिवार अमेरिका के फिलाडेल्फिया में शिफ्ट हो गया और इसके बाद उन्होंने बाद में Princeton University में दाखिला लिया। हालांकि, उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद मनोज ने वापस अपने वतन भारत का रुख किया और देश लौट आए।

Top 10 Richest Women: कौन हैं दुनिया की 10 सबसे अमीर महिलाएं? रईसों की लिस्ट में भारत का सिर्फ एक नाम, नेट वर्थ 39.9 बिलियन डॉलर

5-Hour Energy के साथ बिजनेस की शुरुआत

भार्गव की कामयाबी में 5-Hour Energy ड्रिंक का बड़ा हाथ रहा है और इसी के चलते उनकी दौलत खूब बढ़ी है। 5-Hour Energy की सफलता के चलते ही वह Forbes Billionaires list में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे और उनकी नेट वर्थ 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 12,580 करोड़ रुपये) पहुंच गई।

कौन है गुड़गांव का सबसे रईस शख्स? 30800 करोड़ रुपये की अकूत दौलत, Zomato के दीपेंदर गोयल भी रह गए पीछे

मीडिया और टेक्नोलॉजी में बिजनेस का विस्तार

5-Hour Energy के अलावा, भार्गव ने मीडिया और टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी निवेश किया है। हाल ही में उन्होंने Arena Group Holdings Inc. के साथ एक बड़ी डील की है और इसके तहत 65 प्रतिशत के हिस्सेदार बन गए हैं। Arena Group Holdings Inc. के पास कई जाने-माने ब्रैंड्स जैसे Sports Illustrated, TheStreet और Men’s Journal का मालिकाना हक है। डिजिटल और ब्रॉडकास्टिंग मीडिया में मनोज भार्गव का यह एक तरह से शुरुआती कदम है।

मनोज भार्गव को उनके द्वारा किए जाने वाले दान के लिए जाना जाता है। वह अपनी संपत्ति में से बड़ा हिस्सा दुनिया के गरीबों की मदद के लिए दान करते हैं। उनका मानना है कि दुनिया की एक तिहाई गरीब आबादी की जिंदगियों को सुधारने में आर्थिक मदद से बड़ा सकारात्मक सामाजिक बदलाव आ सकता है।