टाटा नाम दुनिया में काफी मशहूर है। शायद ही इस परिवार को कहीं भी अपनी पहचान बताने की जरूरत होती होगी। अब टाटा समूह नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहा है। पिछले कई महीनों से लिआ टाटा काफी चर्चा में बनीं हुई हैं। नोएल टाटा के तीन बच्चों में लिआ टाटा सबसे बड़ी हैं।
कौन हैं लिआ टाटा?
टाटा परिवार से आने वाली लिआ टाटा का जन्म नोएल टाटा और आलू मिस्त्री के घर हुआ था। उनके माता-पिता दोनों बेहद सफल व्यावसायिक पृष्ठभूमि से हैं। उन्होंने मैडिड में IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री पूरी की। 2010 में लुई वुइटन के साथ तीन महीने की इंटर्नशिप को छोड़कर लिआ टाटा ने पिछले दस वर्षों में अधिकांश समय भारतीय होटल उद्योग के लिए काम करते हुए बिताया है। यहां उन्होंने लीडरशिप के पदों पर काम किया है। लिआ टाटा ने 2006 में ताज होटल रिसॉर्ट्स एंड पैलेसे के असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के रूप में अपना करियर शुरू किया।
तीन भाई-बहनों, लिआ, माया और नेविल को टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट (TMCT) के ट्रस्टी के रूप में सेवा करने के लिए चुना गया है। रतन टाटा ने मई 2011 में अस्पताल खोला था। टाटा परोपकारी संगठन के बोर्ड में पहली बार तीन युवाओं को नियुक्त किया गया है। इसे 154 साल पुराने टाटा समूह की अगली पीढ़ी के नेतृत्व के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
टाटा इंटरनेशनल वह जगह है, जहां नोएल रतन टाटा ने अपना करियर शुरू किया था। जून 1999 में उन्हें ट्रेंट का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। उनकी मां सिमोन डुनॉयर ने व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने Westside का निर्माण किया और इसे एक सफल व्यवसाय बनाया। नोएल नवल टाटा को 2003 में टाइटन इंडस्ट्रीज और वोल्टास का निदेशक नियुक्त किया गया था। वेस्टसाइड और बुकस्टोर लैंडमार्क ट्रेंट द्वारा चलाए जाते हैं।
तनिष्क, टाइटन, टाइटन आई और फास्ट्रैक टाइटन कंपनी के स्वामित्व वाले कुछ ब्रांड हैं। नोएल टाटा के बहनोई साइरस मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के रिप्लेसमेंट के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि 2016 में उन्हें टाटा संस के प्रमुख के रूप में हटा दिया गया था और रतन टाटा ने फरवरी 2017 तक अस्थायी रूप से संगठन का नियंत्रण संभाल लिया था। नवल एच. टाटा और उनकी दूसरी पत्नी सिमोन, नोएल टाटा के माता-पिता हैं। उनका विवाह टाटा संस के चेयरमैन दिवंगत साइरस मिस्त्री की बहन आलू मिस्त्री से हुआ है।