स्विस कंपनी नेस्ले ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लॉरेंट फ्रीक्स (Laurent Freixe) को हटा दिया है। यह कदम उस जांच के बाद उठाया गया, जिसमें पता चला कि उनका कंपनी की एक कर्मचारी के साथ के साथ ‘अघोषित रोमांटिक संबंध’ बनाए रखे थे। जो कंपनी के व्यापार आचार संहिता का उल्लंघन था।

नेस्ले ने क्या कहा?

नेस्ले ने सोमवार को एक बयान में कहा, “लॉरेंट फ्रीक्से का इस्तीफा एक अघोषित प्रेम संबंध की जांच के बाद हुआ है, जिसने नेस्ले की व्यापार आचार संहिता का उल्लंघन किया था।”

रूस से कच्चा तेल खरीदकर भारत ने 39 महीने में बचाए 1111 अरब रुपये

कौन हैं लॉरेंट फ्रीक्स?

कंपनी में लंबे करियर के बाद, फ़्रीक्स सितंबर 2024 में नेस्ले के CEO बने। फ्रीक्सका जन्म पेरिस में हुआ था। उन्होंने Lille के इकोले डे हाउतेस एट्यूड्स कमर्शियलेस डू नॉर्ड में शिक्षा प्राप्त की।

वे 1986 में नेस्ले फ़्रांस में शामिल हुए और 1999 में न्यूट्रिशन डिवीजन के प्रमुख बनने से पहले मार्केटिंग और सेल्स के क्षेत्रों में अपनी भूमिकाएं निभाते रहे। उन्हें 2003 में नेस्ले हंगरी का CEO नियुक्त किया गया और 2007 तक, वे इबेरियन रीजन का नेतृत्व कर रहे थे।

फ्रीक्स नवंबर 2008 में जोन यूरोप के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नेस्ले SA कार्यकारी बोर्ड में शामिल हुए और बाद में 2014 में जोन अमेरिका के CEO बने। 2022 में नेस्ले के भौगोलिक पुनर्गठन के बाद, उन्हें जोन लैटिन अमेरिका का CEO नियुक्त किया गया।

बोर्ड ने नेस्ले SA के नए CEO के रूप में फिलिप नवरातिल (Philipp Navratil) की तत्काल नियुक्ति की घोषणा की है।

अमीर बनना है तो कभी न करें पैसों से जुड़ी ये गलतियां, जानें अरबपति वॉरेन बफेट के 5 गोल्डन रूल्स

कौन हैं फिलिप नवरातिल?

फिलिप नवरातिल (Philipp Navratil) को ग्रुप के साथ दो दशकों से अधिक का अनुभव है और वे कंपनी के प्रमुख नेस्प्रेस्सो ब्रांड का नेतृत्व करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें इस वर्ष की शुरुआत में नेस्ले के कार्यकारी बोर्ड (Executive Board) में नियुक्त किया गया था और इससे पहले वे नेस्कैफे (Nescafe) और स्टारबक्स (Starbucks) के साथ नेस्ले की पार्टनरशिप के लिए ग्लोबल स्ट्रेटजी की भूमिका निभा चुके हैं।