देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 2025-26 के लिए आम बजट पेश करेंगी। इस बजट में आम आदमी काफी राहत की उम्मीद कर रहा है। इस बीच आज 1 फरवरी भी है और कई महत्वपूर्ण बदलाव भी हो रहे हैं। आज से कमर्शियल सिलेंडर के दामों में भी कमी आई है।
आज पेश होगा आम बजट
आज 1 फरवरी है और देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आम बजट पेश करने जा रही हैं। आम बजट देश के आम नागरिकों से भी जुड़ा होता है। वित्त मंत्री से उम्मीद की जा रही है कि वह इनकम टैक्स की मूल छूट सीमा में वृद्धि कर सकती हैं। इससे टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिलेगी। आज जो बजट पेश होगा, वह 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कमी
देश में आज से कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की गिरावट आई है। देश की राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1797 हो गई है।
5 चुनौतियां जिनसे पार पाना चाहेंगी निर्मला सीतारमण, क्या बजट दिखा पाएगा राह?
UPI ID में होगा ये बड़ा बदलाव
आज से यूपीआई में भी बहुत महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नए नियम के अनुसार 1 फरवरी से यूपीआई आईडी में स्पेशल कैरक्टर्स की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई अपने यूपीआई आईडी में स्पेशल कैरक्टर्स का इस्तेमाल करता है तो ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है।