राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बजट सत्र 2023 की शुरुआत हो गई है। सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। अपने भाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज़ादी के अमृतकाल में देश पंच प्राणों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत है। जो कभी राजपथ था, वह अब कर्तव्यपथ बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज एक तरफ देश में अयोध्या धाम का निर्माण हो रहा है, तो दूसरी तरफ आधुनिक संसद भवन भी बन रहा है। एक तरफ हमने केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल महालोक का निर्माण किया, तो वहीं हर ज़िले में हमारी सरकार मेडिकल कॉलेज भी बनवा रही है।

Live Updates

Budget Session 2023 Live Updates: आज पेश किया जाएगा इकोनॉमिक सर्वे, जानिए पल-पल की अपडेट्स

16:27 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session Live Updates: सरकार 6.4% राजकोषीय घाटे की दिशा में आगे बढ़ रही है- डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन

सरकार 6.4% राजकोषीय घाटे की दिशा में आगे बढ़ रही है। अप्रैल से नवंबर 2022 तक सकल कर राजस्व में 15.5% की वृद्धि हुई है। FY23 की पहली 3 तिमाहियों में GST राजस्व के रूप में 13.40 लाख करोड़ रुपए एकत्र हुए: मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन

16:26 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session Live Updates: अर्थव्यवस्था की रिकवरी पूरी हो गई है- डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन

अर्थव्यवस्था की रिकवरी पूरी हो गई है; गैर-बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्रों में अब बैलेंस शीट अच्छी स्थिति में हैं। हमें अब महामारी से उबरने की बात नहीं करनी है, हमें अगले चरण की ओर देखना है: आर्थिक सर्वेक्षण 2023 पर मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन

16:25 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session Live Updates: भारत की अनुमानित GDP वृद्धि दर 6.8% रहने का अनुमान

IMF ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए भारत की अनुमानित GDP वृद्धि दर 6.8% रहने का अनुमान लगाया है। अगले वित्तीय वर्ष में भारत की GDP वृद्धि दर 6.1% और 2024-25 में 6.8% रहने का अनुमान IMF ने लगाया है: आर्थिक सर्वेक्षण 2023 पर मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ वी. अनंत नागेश्वरन

13:37 (IST) 31 Jan 2023
वित्त वर्ष 24 में वास्तविक रूप से 6.5% की बेसलाइन जीडीपी वृद्धि का अनुमान

भारत सरकार का कहना है कि आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 वित्त वर्ष 24 में वास्तविक रूप से 6.5% की बेसलाइन जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाता है। मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए अर्थव्यवस्था के 7% (वास्तविक रूप में) बढ़ने की उम्मीद है, यह पिछले वित्तीय वर्ष में 8.7% की वृद्धि का अनुसरण करता है।

13:11 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live Updates: निर्मला सीतारमण ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में इकोनॉमिक सर्वे 2022-23 पेश किया।

12:09 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session Live: देश के विकास के लिए काम की स्पीड अभूतपूर्व है, अतुलनीय- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार देश के विकास के लिए जिस स्पीड और स्केल पर काम कर रही है, वह अभूतपूर्व है, अतुलनीय है।

12:03 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live: बढ़ रहा मेट्रो नेटवर्क- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि बीते 8 सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। आज 27 शहरों में मेट्रो ट्रेन पर काम चल रहा है। इस प्रकार देश में 100 से ज्यादा नए वॉटरवे भी विकसित किए जा रहे हैं।

12:02 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live: ग्रीन ग्रोथ पर ध्यान दे रही मेरी सरकार- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने उस सोच को भी बदला है जो प्रगति और प्रकृति को परस्पर विरोधी मानती थी। मेरी सरकार ग्रीन ग्रोथ पर ध्यान दे रही है और पूरे विश्व को मिशन LiFE से जोड़ने पर बल दे रही है।

12:01 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live: रेलवे का आधुनिक रूप आ रहा सामने- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारतीय रेलवे अपने आधुनिक अवतार में सामने आ रही है और देश के रेलवे मैप में अनेक दुर्गम क्षेत्र भी जुड़ रहे हैं। भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा बिजली से चलने वाला रेलवे नेटवर्क बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।

11:32 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live: देश के किसान सरकार की प्राथिमकता: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं। ये छोटे किसान, दशकों से, सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है।”

11:25 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live: गरीब परिवारों को स्वच्छ जल मिल रहा: राष्ट्रपति

संसद में अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्षों में करीब 11 करोड़ परिवार Piped Water Supply से जुड़ चुके हैं। इसका सबसे ज्यादा लाभ गरीब परिवारों को ही हो रहा है।”

11:25 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live: डिजिटल इंडिया से पारदर्शी व्यवस्था तैयार हुई- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “जनधन-आधार-मोबाइल से फर्जी लाभार्थियों को हटाने से लेकर वन नेशन वन राशन कार्ड तक, एक बहुत बड़ा स्थाई सुधार हमने किया है। बीते वर्षों में डीबीटी के रूप में, डिजिटल इंडिया के रूप में, एक स्थाई और पारदर्शी व्यवस्था देश ने तैयार की है।”

11:14 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live: हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति ने कहा, “हमारे लिए युग निर्माण का अवसर है।हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर है और जो अपने मानवीय दायित्व को पूरा करने में समर्थ हो, जिसमें गरीबी न हो, जिसका मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो। जिसकी युवाशक्ति, नारी शक्ति समाज और राष्ट्र को दिशा देने के लिए खड़ी हो।”

11:09 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live: देश विकास के पथ पर बढ़ रहा: राष्ट्रपति

अमृतकाल का यह 25 वर्ष का कालखंड, स्वतन्त्रता की स्वर्णिम शताब्दी का, और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। ये 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं।: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

10:49 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session Live: बजट से पहले क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी

Budget Session से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह आशा की किरण, उमंद का आगाज लेकर आ रहा है। यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, भारत के वर्तमान राष्ट्रपति जी आज पहली बार संयुक्त सदन को संबोधित करने जा रही हैं। राष्ट्रपति जी का भाषण भारत के संविधान का गौरव है, भारत की संसदीय प्रणाली का गौरव है। विशेष रूप से आज नारी सम्मान का भी अवसर है और दूर-सदूर जंगलों में जीवन बसर करने वाले हमारे देश में महान आदिवासी परंपरा का पालन करने वालों के सम्मान का भी अवसर है।

उन्होंने कहा कि हमारे संसदीय कार्य में पिछले छह-सात दशक से जो परंपराएं विकसित हुई हैं तो देखा गया है कि अगर कोई भी नया सांसद जब पहली बार बोलता है तो पूरा सदन उन्हें सम्मानित करता है। आज राष्ट्रपति जी का उद्धबोधन भी पहला उद्धबोधन है। मुझे विश्वास है सभी सांसद इस कसौटी पर खरे उतरेंगे। हमारे देश की वित्त मंत्री भी महिला हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे बजट की तरफ न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान है। मुझे भरोसा है कि वित्तमंत्री लोगों की अपेक्षाएं पूरी करने का प्रयास करेंगी। एनडीए का एक ही लक्ष्य रहा है- इंडिया फर्स्ट, सिटीजन फर्स्ट। सबसे पहले देश, सबसे पहले देशवासी। इस बजट में तकरार भी रहेगी लेकिन तकरीर भी तो होनी चाहिए। मुझे विश्वास है कि हमारे विपक्ष के साथी तैयारी के साथ सदन में अपनी बात रखेंगे। सदन चर्चा करके अमृत निकालेंगा।

10:34 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live: 6.5 फीसदी बढ़ सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था!

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, इकोनॉमिक सर्वे में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

10:27 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live: देश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट

MoS फाइनेंस पंकज चौधरी ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। यूनियन बजट 2023 सभी समुदायों और देश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर लाया जाएगा।

10:21 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live: बजट सत्र शुरू होने से पहले गिरा शेयर मार्केट

बजट सत्र 2023 शुरू होने से पहले शेयर मार्केट गिरा है। सेंसेक्स 325 पॉइंट्स गिरा है। आज इकोनॉमिक सर्वे भी पेश किया जाएगा।

10:11 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session 2023 Live: अधीर रंजन बोले- स्पीकर को सूचित करूंगा

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी श्रीनगर में फंसे हुए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “हो सकता है मैं राष्ट्रपति के अभिभाषण में न पहुंच पाएं। मुझे इसका दुख है। मैं इस बारे में स्पीकर को सूचित करूंगा।”

10:07 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session Live: श्रीनगर में कांग्रेस के सांसद

खराब मौसम की वजह से कांग्रेस पार्टी के कई सांसद श्रीनगर में फंसे हुए हैं। जयराम रमेश ने बताया कि मौसम की वजह से फ्लाइट्स लेट हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कई नेता राष्ट्रपति के अभिभाषण में उपस्थित नहीं हो पाएंगे।

10:05 (IST) 31 Jan 2023
Budget Session Live: सोनिया गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण में रहेंगी उपस्थित

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण में उपस्थित रहेंगी। उनकी पार्टी के कई सांसद खराब मौसम की वजह से कश्मीर से निकल नहीं पाए हैं।

Budget Session 2023: आज बजट सत्री की शुरुआत हो रही है। इसबार के बजट सत्र में 27 बैठकें होगीं और यह 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र का पहला भाग 14 फरवरी को पूरा हो जाएगा, इसके बाद इसका दूसरा हिस्सा 12 मार्च से 6 अप्रैल चक चलेगा।