Top 8 Richest baba of india: भारत साधु-संतों का देश कहा जाता है। कृषि प्रधान होने का साथ-साथ यह देश ‘धर्म प्रधान’ भी है। यहां अलग-अलग विचारधारा वाले आध्यात्मिक गुरुओं का लंबा इतिहास रहा है। गुरु, बाबा और स्प्रिचुअल लीडर्स ने दुनियाभर में अपने फॉलोअर्स को प्रेरित किया है। कई बाबाओं को लेकर विवाद भी बड़ा हुआ है। लेकिन कई गुरुओं और बाबा ने आंतरिक शांति-सुकून बांटने के पथ पर आगे बढ़ते हुए ना केवल अपना प्रभुत्व फैलाया बल्कि अकूत दौलत भी बनाई है। योग से लेकर सामाजिक और चैरिटी करने वाले इन आध्यात्मिक गुरुओं का साम्राज्य काफी बढ़ा है। आज हम आपको बता रहे हैं मौजूदा वक्त के 8 सबसे धनी और प्रभावशाली आध्यात्मिक बाबाओं के बारे में…

सद्गुरु जग्गी वासुदेव: Sadhguru Jaggi Vasudev

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु ना केवल भारत, बल्कि विश्व में सबसे बड़े जाने-माने बाबाओं में से एक बनकर उभरे हैं। अपने प्रैक्टिकल और विज्ञान आधारित आध्यात्मिकता वाले उपदेशों के लिए सद्गुरु मशहूर हैं। उन्होंने दुनियाभर में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स बनाए हैं। वह लोगों को अपनी सेहत बेहतर बनाने, पर्यावरण को लेकर जागरुक रहने और योगाभ्यास करने की सीख देते हैं।

संसद में चोटिल हुए BJP सांसद को कहा जाता है ‘ओडिशा का मोदी’,घर व धन-दौलत जान रह जाएंगे दंग

2023 में टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सद्गुरु की नेट वर्थ18 करोड़ रुपये है। योग सेंटर और वेलनेस रिट्रीट के साथ-साथ ईकोलॉजिकल प्रोजेक्ट्स में उन्होंने महत्वपूर्ण निवेश किया है। वह “Rally for Rivers” अभियान के प्रणेता हैं। इसके अलावा ईशा विद्या स्कूलों में एजुकेशनल प्रोग्राम भी चलाते रहे हैं।

श्री श्री रविशंकर: Sri Sri Ravi Shankar

Art of Living Foundation के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर को दुनियाभर में शांति को बढ़ावा देने, तनाव मुक्त करने और मेडिटेशन व योग के जरिए लोगों को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। 151 से ज्यादा देशों में उनके 300 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

क्रिकेट ने बदली रविचंद्रन अश्विन की जिंदगी, हर जगह से तगड़ी कमाई, 100 करोड़ से ज्यादा नेट वर्थ, चेक करें डिटेल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, श्री श्री रवि शंकर की अनुमानित नेट वर्थ करीब 1000 करोड़ रुपये है। ईशा फाउंडेशन बड़ी संख्या में देश और विदेश में योग व वेलनेस सेंटर, हेल्थकेयर सेंटर व फार्मेसी संचालित करता है। लोगों को तनाव रहित जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करने वाले आर्ट ऑफ लिविंग का मकसद अलग-अलग मानवीय पहलों के जरिए उन्हें साथ लेकर आना है।

बाबा रामदेव: Baba Ramdev

बाबा रामदेव योग की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने पतंजलि आयुर्वेद वेंचर को एक बिजनेस साम्राज्य में बदल दिया है। ना केवल भारत बल्कि दुनियाभर में योग को लोकप्रिय करने का श्रेय बाबा रामदेव को मिलता है। स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता के जरिए उन्होंने लाखों लोगों के जीवन को बेहतर करने के लिए काम किया है।

बाबा रामदेव की निजी जिंदगी की बात करें तो वह हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं और बहुत कम समय में वह लाखों लोगों के लिए वेलनेस आइकन बनकर उभरे हैं। पतंजलि योगपीठ, योगा सेंटर्स और पतंजलि प्रोडक्ट्स के एक बड़े नेटवर्क के चलते उनकी नेट वर्थ करीब 1600 करोड़ रुपये आंकी जाती है। टीवी पर आने वाले उनके योग प्रोग्राम के जरिए लाखों लोग उनसे जुड़े हुए हैं। भारत में आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स की मार्केट में एंट्री के साथ ही पतंजलि आयुर्वेद ने क्रान्ति ला दी थी।

माता अमृतानंदमयी (अम्मा): Mata Amritanandamayi (Amma)

प्यार से अम्मा के नाम से मशहूर माता अमृतानंदमयी को उनके आध्यात्मिक ज्ञान और मानवीय कामों के लिए जाना जाता है। 1953 में केरल में उनका जन्म हुआ और वह लाखों के लिए गाइडिंग लाइट रही हैं।

अम्मा की अनुमानित नेट वर्थ 1500 करोड़ रुपये है। अमृतानंदमयी ट्रस्ट कई आश्रम और इंस्टीट्यूशंस को दुनियाभर में मैनेज करता है। और एजुकेशनल, हेल्थकेयर व दूसरे सामाजिक काम करता है।

गुरमीत राम रहीम सिंह: Gurmeet Ram Rahim Singh

डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह ने बड़ा बिजनेस साम्राज्य तैयार किया है। 1990 में राम रहीम ने डेरा प्रमुख की गद्दी संभाली। खासतौर पर दलित और हरिजन लोगों की भलाई का दावा करने वाले राम रहीम की नेट वर्थ करीब 1455 करोड़ रुपये है। डेरा कई बिजनेस सेक्टर जैसे रियल एस्टेट, एजुकेशन और हेल्थकेयर में काम करता है। विवादों में घिरने और जेल जाने के बावजूद राम रहीम का प्रभाव अभी भी बरकरार है और डेरा सच्चा सौदा का काम भी जारी है।

आसाराम बापू: Asaram Bapu

कभी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहे आसाराम बापू पिछले कई सालों से जेल में है। दुनियाभर में 350 से ज्यादा आश्रम, 17,000 बाल संस्कार केंद्र भी आसाराम के नाम पर चल रहे हैं।

2021 तक आसाराम बापू ट्रस्ट का सालाना रेवेन्यू करीब 350 करोड़ रुपये था। जेल में रहने, सजा पाने और कानूनी विवादों क बावजूद देश के कई हिस्सों में लोग अभी भी आसाराम को मानते हैं।

स्वामी नित्यानंद: Swami Nithyananda

विवादित आध्यात्मकि बाबा और नित्यानंद ध्यानपीठम फाउंडेशन के संस्थापक, स्वामी नित्यानंद ने दुनियाभर में लाखों फॉलोअर्स बनाए हैं। नित्यानंद के आश्रम, गुरुकुल और मंदिर दुनिया के कई देशों में हैं। लोगों को मेडिटेशन, योग और स्प्रिचुअल डिवेलपमेंट इन जगहों पर दी जाती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नित्यानंद की अनुमानित नेट वर्थ करीब 10,000 करोड़ रुपये है। विवादित निजी जिंदगी और कानूनी चुनौतियों के बावजूद नित्यानंद भारत के सबसे अमीर और प्रभावशाली बाबाओं में शामिल है।

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित: Baba Virendra Dev Dixit

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित लिस्ट में शामिल बाकी बाबाओं से कम मशहूर हैं लेकिन उनका प्रभाव लोगों पर काफी ज्यादा है। वह आध्यात्मिक विश्व विद्यालय (Adhyatmik Vishwa Vidyalaya) के संस्थापक हैं। उनके फॉलोअर्स से बाबा को काफी सपोर्ट मिलता है। उनकी नेट वर्थ को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित ने एक बड़ा स्प्रिचुअल एंपायर बनाया है जो हर दिन बढ़ रहा है।