Today Bank Holiday: नवंबर महीने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, आज 7 नवंबर को वांगला फेस्टिवल की वजह से बैंक की छुट्टी है। बता दें कि विभिन्न राज्यों में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों के वजह से सरकारी छुट्टी भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में किसी काम से आज अगर आप बैंक जा रहे हैं तो यहां पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…
आज 7 नवंबर को बैंक बंद हैं या खुले?
वांगला फेस्टिवल की वजह से आज यानी 7 नवंबर 2025 को शिलॉन्ग में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि RBI ने बैंक की छु्ट्टियों को 3 कैटेगिरी में बांटा हुआ है। जिनमें Holidays under Negotiable Instruments Act, Holiday under the Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
ये सुविधाएं मिलती रहेंगी
भले ही आज वांगला फेस्टिवल की वजह से बैंक खुले नहीं है लेकिन सामान्य तौर पर डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज चालू रहेंगी। ग्राहक RTGS, NEFT, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बिना किसी परेशानी के फाइनेंशियल सर्विसेज का उपयोग कर सकते हैं।
बैंक हॉलिडे नवंबर 2025 की पूरी लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे |
|---|---|---|---|
| 1 नवंबर 2025 | शनिवार | कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल | बैंगलोर, देहरादून |
| 2 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 5 नवंबर 2025 | बुधवार | गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रास पूर्णिमा | आइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर। |
| 6 नवंबर 2025 | गुरुवार | नोंग्क्रेम नृत्य | शिलॉन्ग |
| 7 नवंबर 2025 | शुक्रवार | वांगला फेस्टिवल | शिलॉन्ग |
| 8 नवंबर 2025 | शनिवार | कनकदास जयंती / दूसरा शनिवार | पूरे देश में (दूसरा शनिवार) |
| 9 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 16 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 22 नवंबर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 23 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 30 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक
