Today Bank Holiday: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रास पूर्णिमा के अवसर पर आज यानी 5 नवंबर 2025 को बैंक की छुट्टी है। बता दें कि विभिन्न राज्यों में अलग-अलग स्थानीय त्योहारों के कारण सरकारी छुट्टी भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जानें का सोच रहे हैं तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में आज बैंक खुले है या नहीं…
आज बैंक खुले है या नहीं?
आज यानी 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रास पूर्णिमा के अवसर पर आइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर बैंक की छुट्टी है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक की छु्ट्टियों को 3 कैटेगिरी (Holiday under the Negotiable Instruments Act; Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays) में बांटा हुआ है। बता दें कि आरबीआई नोटिफिकेशन जारी करके बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी देता है।
ELSS Vs PPF Vs FD: कौन सी स्कीम निवेश के लिए बेहतर, किसमें मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?
नेट बैंकिंग और डिजिटल सर्विसेज रहेंगी चालू
आज बैंक की छुट्टी होने के कारण बैंक की छुट्टी है लेकिन आप छुट्टी के दिन बिना परेशानी के डिजिटल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप NEFT, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए फाइनेंशियल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमाल की सरकारी स्कीम…सिर्फ ब्याज से हो जाएगी 12 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई, जानिए कैलकुलेशन
बैंक हॉलिडे नवंबर 2025 (Bank Holiday November 2025)
| तारीख | दिन | छुट्टी / त्योहार | किन-किन राज्यों / शहरों में बैंक बंद रहेंगे |
|---|---|---|---|
| 1 नवंबर 2025 | शनिवार | कर्नाटक राज्योत्सव / इगास-बगवाल | बैंगलोर, देहरादून |
| 2 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 5 नवंबर 2025 | बुधवार | गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा / रास पूर्णिमा | आइजॉल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर। |
| 6 नवंबर 2025 | गुरुवार | नोंग्क्रेम नृत्य | शिलॉन्ग |
| 7 नवंबर 2025 | शुक्रवार | वांगला फेस्टिवल | शिलॉन्ग |
| 8 नवंबर 2025 | शनिवार | कनकदास जयंती / दूसरा शनिवार | पूरे देश में (दूसरा शनिवार) |
| 9 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 16 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 22 नवंबर 2025 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 23 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 30 नवंबर 2025 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
