Bank Holiday: आज यानी 4 सितंबर 2025 को अगर आपको बैंक में कुछ काम है तो यहां खबर आपके काम की है। बता दें कि ओणम की वजह से आज कई जगह बैंक की छुट्टी रहने वाली है हर वर्ष आरबीआई ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इसके तहत चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे दस्तावेज की प्रोसेस छुट्टी के दिन नहीं होती है। ऐसे में अगर आप आज बैंक जाने का सोच रहे है तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक बंद है या खुले…

आज बैंक खुले है या बैंक?

ओणम के अवसर पर आज यानी 4 सितंबर को कोच्चि, तिरुवनंतपुरम (केरल राज्य) के बैंक बंद है। ओणम दक्षिण भारत में मनाया जाना वाला त्योहार है।  ओणम का त्योहार केरल में राजा महाबली की याद में मनाया जाता है। लोग अपने घरों फूलों से सजाते हैं।

NFT क्या है? गाना से लेकर आर्ट तक, सबकुछ बिक सकता है डिजिटल टोकन बनकर; आसान भाषा में समझिए

इस पूरे सप्ताह बंद रहेंगे बैंक

– आज ओणम के अवसर पर कोच्चि, तिरुवनंतपुरम (केरल राज्य) के बैंक बंद है। इसके अलावा, सप्ताह के बचे बाकी दिन भी बैंक बंद रहने वाले हैं।  ऐसे में बैंक जाने से पहले बैंक की छुट्टी के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
– ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के मौके पर 5 सितंबर को गुजरात, मिजोरम, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश के बैंक बंद रहने वाले हैं।
– ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी के मौके पर 6 सितंबर को छत्तीसगढ़ और इंद्र जात्रा के मौके पर सिक्किम के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
– रविवार की छुट्टी है। इस कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहने वाले हैं।

NPS Calculator: रिटायरमेंट के लिए बनाना है करोड़ों का फंड? जानें हर महीने आपको कितना करना होगा निवेश

बैंक की छुट्टी के दिन भी ऑनलाइन सुविधाएं मिलती रहेगी

ओणम के अवसर की वजह से आज बैंक की छुट्टी है। बैंक की छुट्टी होने पर भी बिना किसी कठिनाई के UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप बिना टेंशन के एटीएम के जरिए पैसा भी निकाल सकते हैं।

सितंबर 2025 बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट (September 2025 Bank Holidays Full List)

बैंक बंद रहने की डेटदिनइस कारण बंद रहेंगे बैंकलागू राज्य/शहर
3 सितंबर 2025बुधवारकरमा पूजाझारखंड
4 सितंबर 2025गुरुवारओणमकेरल
5 सितंबर 2025शुक्रवारईद-ए-मिलादगुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश
6 सितंबर 2025शनिवारईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबीछत्तीसगढ़
7 सितंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)बैंक पूरे भारत में बंद रहेंगे।
12 सितंबर 2025शुक्रवारईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबीजम्मू और कश्मीर
13 सितंबर 2025शनिवारदूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर 2025रविवारकरमा पूजा + साप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
21 सितंबर 2025रविवारमहालय अमावस्या + साप्ताहिक अवकाशकर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
22 सितंबर 2025सोमवारमनवरात्रि स्थापनाजयपुर
23 सितंबर 2025मंगलवारमहाराज हरि सिंह जीहरियाणाजम्मू और कश्मीरहरियाणा
27 सितंबर 2025शनिवारचौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
28 सितंबर 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाश (रविवार)पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
29 सितंबर 2025सोमवारमहासप्तमीअसम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
30 सितंबर 2025मंगलवारमहाअष्टमीअगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना, रांची