Today Bank Holiday: क्रिसमर्स सेलिब्रेशन की वजह से आज बैंक की छुट्टी है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों की वजह से बैंक की छुट्टी भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में अगर आपको किसी काम की वजह से आज बैंक जाना है तो यहां चेक कर लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…
आज शुक्रवार, 26 दिसंबर को बैंक खुले है या बंद?
आज यानी 26 दिसंबर, शुक्रवार को क्रिसमर्स सेलिब्रेशन की वजह से आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक की छुट्टी हैं। बता दें कि आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
Bank Holiday January 2026: 3-4 नहीं जनवरी महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक
दिसंबर 2025 की बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फा |
सोर्स : भारतीय रिजर्व बैंक
बैंक की छुट्टी के दिन भी मिलती रहेंगी नेट बैंकिंग और डिजिटल सुविधाएं
क्रिसमर्स सेलिब्रेशन की वजह से आज बैंकों की छुट्टी है, लेकिन इस छुट्टी का असर डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर नहीं पड़ेगा। ग्राहक नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग का बिना किसी रुकावट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, NEFT और RTGS के जरिए फंड ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही UPI से पेमेंट करना, बैलेंस चेक करना और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना पूरी तरह संभव है। ग्राहक ATM से नकद निकासी कर सकते हैं।
बैंकों में किन कारणों से रहती है सरकारी छुट्टी?
देश में बैंकों की छुट्टियां केवल शनिवार और रविवार तक सीमित नहीं होतीं है। राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहते हैं। इनके अलावा, दिवाली, ईद, क्रिसमस जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों पर भी बैंक की छुट्टीरहती हैं।
