Bank Holiday Today: साल का आखिरी महीना चल रहा है। ऐसे में पैसे से जुड़े कई ऐसे काम होते है जिनको पूरा करने के लिए बैंक जाने की जरूरत पड़ सकती है। अगर आप भी किसी काम से आज बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यहां खबर आपके काम की है बता दें कि दिसंबर महीने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, आज यानी 12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को बैंक की छुट्टी है।
स्थानीय त्योहारों के वजह से विभिन्न राज्यों में सरकारी छुट्टी अलग-अलग होती हैं। यहां चेक कर लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…
आज शुक्रवार, 12 दिसंबर को बैंक खुले है या बंद?
आज शुक्रवार, 12 दिसंबर को तोगन नेंगमिन्जा संगमा की पुण्यतिथि के वजह शिलांग में बैंक की छुट्टी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
वंदे भारत का टिकट ऐसे कर सकते है कम दाम में बुक, इस ऑप्शन से 300 रुपये घट जाएगा किराया
दिसंबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट
| डेट | दिन | छुट्टी / त्योहार | किस शहर में बंद रहेंगे बैंक |
|---|---|---|---|
| 1 दिसंबर | सोमवार | राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस | इटानगर, कोहिमा |
| 3 दिसंबर | बुधवार | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व | पणजी |
| 7 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 12 दिसंबर | शुक्रवार | पा टोगन संगमा पुण्यतिथि | शिलांग |
| 13 दिसंबर | शनिवार | दूसरा शनिवार | सभी बैंक |
| 14 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 18 दिसंबर | गुरुवार | यू सोसो थाम पुण्यतिथि | शिलांग |
| 19 दिसंबर | शुक्रवार | गोवा मुक्ति दिवस | पणजी |
| 20 दिसंबर | शनिवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 21 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 22 दिसंबर | सोमवार | लोसूंग / नमसूंग उत्सव | गंगटोक |
| 24 दिसंबर | बुधवार | क्रिसमस ईव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 25 दिसंबर | गुरुवार | क्रिसमस | लगभग पूरे भारत में बैंक बंद |
| 26 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस उत्सव | आइजोल, कोहिमा, शिलांग |
| 27 दिसंबर | शनिवार | क्रिसमस / चौथा शनिवार | कोहिमा |
| 28 दिसंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | सभी बैंक |
| 30 दिसंबर | मंगलवार | यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि | शिलांग |
| 31 दिसंबर | बुधवार | नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा | आइजोल, इम्फाल |
सोर्स – भारतीय रिजर्व बैंक
छुट्टी के दिन भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं
आप बैंक की छुट्टी के दिन भी बिना परेशानी के काफी आसानी से UPI, IMPS या नेट बैंकिंग आदि जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप यूपीआई के जरिए अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं या रिचार्ज, बिल पेमेंट कर सकते हैं। इसका मतलब है ग्राहक छुट्टियों के दौरान भी अपने अधिकतर जरूरी बैंकिंग कार्य बिना टेंशन के कर सकता है।
