Elon Musk Net Worth: एलन मस्क का नाम तो सुना ही होगा, दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं लेकिन अब उनकी संपत्ति रुकने का नाम नहीं ले रही है। जब से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत मिली है, उसके बाद से एलन मस्क की संपत्ति लगातार बेतहाशा बढ़ती ही जा रही है। मस्क की संपत्ति 447 अरब डॉलर (अरब डॉलर=बिलियन डॉलर) के पार पहुंच चुकी है। उनके अगल-बगल बिल गेट्स और जेफ बेज़ोस भी नहीं हैं। अडानी-अंबानी (Adani-Ambani) की तो बात ही छोड़ दीजिए।

बीते 24 घंटे में ही एलन मस्क की संपत्ति में करीब 63 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। यह करीब 5.32 लाख करोड़ रुपये हैं। एलन मस्क की संपत्ति में वृद्धि का कारण टेस्ला के शेयर्स हैं। पिछले 1 महीने में टेस्ला के शेयरों (Tesla Shares) में 47 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। टेस्ला के एक शेयर की कीमत 425 डॉलर है। एलन मस्क ने केवल साल 2024 में ही 218 बिलियन डॉलर की कमाई की है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी संपत्ति किस स्पीड से बढ़ रही है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की लिस्ट के अनुसार एलन मस्क की संपत्ति 447 बिलियन डॉलर है। तो वहीं दूसरे नंबर पर अमेजन के सीईओ जेफ बेज़ोस हैं, जिनकी दौलत एलन मस्क के करीब आधी है। जेफ बेज़ोस की संपत्ति 249 बिलीयन डॉलर है। वहीं तीसरे नंबर पर फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग हैं, जिनकी संपत्ति 224 बिलियन डॉलर है।

भारत के वोटिंग सिस्टम के फैन हुए एलन मस्क, बोले- एक दिन में गिन डाले 64 करोड़ वोट, हमारे यहां तो…

मस्क की संपत्ति से कम कई देशों की GDP

वर्ल्ड बैंक (World Bank) के डेटा के अनुसार एलन मस्क की संपत्ति कई देशों की जीडीपी से भी अधिक हो गई है। वियतनाम की जीडीपी 409 बिलियन डॉलर है, जबकि मलेशिया और साउथ अफ्रीका की 406 बिलियन डॉलर, फिलिपींस की 404 बिलियन डॉलर और डेनमार्क की जीडीपी 396 बिलियन डॉलर है। जबकि मस्क की संपत्ति 447 बिलियन डॉलर है।

दूर-दूर तक नहीं टिकते अडानी-अंबानी

मस्क की संपत्ति के आगे दूर-दूर तक अडानी और अंबानी नहीं टिकते हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब 97 बिलियन डॉलर है जबकि गौतम अडानी की संपत्ति करीब 80 बिलियन डॉलर है। ऐसे में उनकी दौलत एलन मस्क कि कुल दौलत के करीब 22 फीसदी होती है। पढ़ें Elon Musk ने किया क्या बड़ा कारनामा